Nani Visit Tirumala Temple: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नानी की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले द पैराडाइज से नानी का नया लुक सामने आया थास, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच नानी की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं कि नानी की नई तस्वीरों और वीडियो में क्या खास है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Nani की फिल्म 'The Paradise' को नहीं किया जाएगा रीशूट, मेकर्स तय समय पर करेंगे रिलीज
मंदिर पहुंचे नानी
एक्टर नानी एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। नानी तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। IANS ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नानी अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में चलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। नानी पारंपरिक कपड़ों में काफी शांत और सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया। नानी की ये तिरुपति यात्रा ऐसे समय में हुई है जब उनकी आने वाली फिल्म द पैराडाइज को लेकर बज बना हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Paradise: रिलीज से कुछ महीने पहले आगे बढ़ी नानी की 'द पैराडाइज', इस वजह से हो रही है देरी
कब रिलीज होगी 'द पैराडाइज'
एक्टर नानी की फिल्म द पैराडाइज 21 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पहले मेकर्स इस फिल्म को 26 मार्च 2026 को रिलीज करने वाले थे। इस फिल्म में नानी के साथ सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल, कायादु लोहार, मोहन बाबू और ईश्वरी राव अहम रोल में हैं। नानी की मंदिर से सामने आई वीडियो और फोटोज पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
