साउथ मूवीज

The Paradise: रिलीज से कुछ महीने पहले आगे बढ़ी नानी की 'द पैराडाइज', इस वजह से हो रही है देरी

  • Authored by: Abhay
  • Updated Feb 3, 2026, 02:02 PM IST

The Paradise Release Delay: साउथ के फेमस एक्टर नानी (Nani) की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म द पैराडाइज की रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म की रिलीज में क्यों देरी...

The Paradise Release Date

Image Source: The Paradise Movie

The Paradise Release Delay: साउथ के जाने-माने स्टार नानी (Nani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नानी अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। नानी की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े कई अपडेट्स भी सामने आ रहते हैं। इन सब के बीच नानी की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को लेकर एक नई खबर सामने आई है। फिल्म से जुड़ी इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं नानी की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज से जुड़ा क्या मामला सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

The Paradise Release Date

Image Source: The Paradise Movie

'द पैराडाइज' की रिलीज डेट टली

एक्टर नानी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म द पैराडाइज की रिलीज डेट को लेकर सामने आया अपडेट है। पहले नानी की ये फिल्म 26 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब इसमें देरी होने वाली है। 123 Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट पहले ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन में देरी की वजह से अब इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद नानी के फैंस काफी उदास हो गए हैं, क्योंकि अब उन्हें इस फिल्म के लिए लंबा इंताजर करना पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट जुड़ी अभी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा मेकर्स कब फिल्म द पैराडाइज की रिलीज डेट को लेकर अपडेट देते हैं।

The Paradise Release Date

Image Source: The Paradise Movie

2025 में शेयर किया था पोस्टर

फिल्म को श्रीकर प्रसाद (Srikar Prasad) डायरेक्ट कर रहे हैं और ये एक थ्रिलर-ड्रामा है जिसमें नानी एक ऐसे किरदार में हैं जो एक आइलैंड पर रहता है और वहां की रहस्यमयी दुनिया में फंस जाता है। स्टोरी में काफी सस्पेंस, इमोशन्स और विजुअल इफेक्ट्स हैं, इसलिए मेकर्स इसे परफेक्ट तरीके से पेश करना चाहते हैं। साल 2025 में नानी ने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें उनके लुक की झलक देखने को मिली थी।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article