Trisha's Karuppu Special Show Cancelled: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 'करुप्पु' के मेकर्स को इस मूवी की सुबह स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की मंजूरी दे दी थी। इस मंजूरी के बाद से फैन्स फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। मगर अब प्रोड्यूसर एसआर प्रभु ने 14 मई को फिल्म की रिलीज के दिन सुबह 9 बजे होने वाले स्पेशल शो रद्द करने की बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के बाद अब डायरेक्टर आरजी बालाजी ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि 'करुप्पु स्वामी' रुकावटों को दूर करने में मदद करेंगे ताकि इसे आसानी से रिलीज किया जा सके। (इसे भी पढ़ें: सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच फर्स्ट टाइम स्पॉट हुईं Mouni Roy, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग)
'करुप्पु' के शो रद्द होने पर मेकर्स ने मांगी माफी
Dream Warrior Pictures ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'कई बार ऐसे कारण हो जाते हैं, जिन्हें टाला नहीं जा सकता है। 'करुप्पु' के सुबह के 9 बजे होने वाले शो रद्द कर दिए हैं। हम सभी दिल से मांफी मांगते हैं।' 'करुप्पु' के डायरेक्टर ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखने के बाद उनके पास कोई जवाब नहीं है लेकिन उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि प्रोड्यूसर इन रुकावटों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 32 महीनों में 'करुप्पु' ने कई चुनौतियों का सामना किया है लेकिन उन्हें यह भरोसा है कि वो इन सभी रुकावटों को दूर पर फिल्म को तय योजना के अनुसार ही रिलीज किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: 'एक दिन' के फ्लॉप होते ही 'Ramayan' के मेकर्स ने Sai Pallavi को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब होगा बड़ा बदलाव)

Karuppu
चीजों को सुलझा रहे हैं मेकर्स
चेन्नई के एक मशहूर थिएटर रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स के निखिलेश सूर्या ने कहा कि चीजें ठीक होने के बाद इसे रिलीज किया जाएगा। उन्हें 'करुप्पु' की बुकिंग रोकने के लिए कॉल आई थी। हालांकि डिस्ट्रिब्यूशन टीम को यह भी भरोसा दिलाया गया कि जो भी मुद्दे हैं वो सभी सुलझा लिए जाएंगे। यह मूवी तय समय पर रिलीज की जाएगी। चीजें ठीक होने तक बुकिंग को कुछ समय के रोका गया है। अब अगर यह मूवी सुबह 9 बजे रिलीज हुई तो सभी बुकिंग मान्य होंगी। इस मूवी में तृषा कृष्णन और सूर्या के अलावा त्रिशा कृष्णन, इंद्रांस, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी को अहम रोल में देखा जाएगा। अब यह देखना है कि मेकर्स इस मूवी को तय समय पर रिलीज करने में कामयाब रहते हैं या नहीं?
