बॉलीवुड

'एक दिन' के फ्लॉप होते ही 'Ramayan' के मेकर्स ने Sai Pallavi को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब होगा बड़ा बदलाव

Sai Pallavi inRamayana: 'एक दिन' की असफलता को देखने के बाद अब रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने सई पल्लवी के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

Image

'रामायण' में सई पल्लवी को लेकर होंगे ये बदलाव (Pic Credit: Instagram)

Sai Pallavi inRamayana: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक सई पल्लवी (Sai Pallavi) को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) में देखा गया था। इस मूवी में सई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी को लेकर उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मूवी बुरी रह फ्लॉप साबित हुई है और 'एक दिन' की असफलता को देखने के बाद अब 'रामायण' (Ramayana) के मेकर्स के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। अब उन्होंने 'रामायण' में सई पल्लवी के खिलाफ एक बड़ा उठाने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: Nani की फिल्म 'The Paradise' को नहीं किया जाएगा रीशूट, मेकर्स तय समय पर करेंगे रिलीज)

'रामायण' में सई पल्लवी को लेकर होंगे ये बदलाव

'एक दिन' में सई पल्लवी को अपने हिंदी उच्चारण को लेकर काफ़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ABP News की एक रिपोर्ट में अब यह दावा किया गया है कि मेकर्स अब 'रामायण' में सई पल्लवी के डायलॉग्स को डब कराने की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स यह सब सोचना इसलिए है क्योंकि वो 'रामायण' को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और इस मूवी में दर्शकों को भाषा ज्यादा परिष्कृत और सहज लगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि सई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में सीता का अहम किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए सधी हुई हिंदी बोलने की जरूरत होती है। हालांकि इस बारे में मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। (इसे भी पढ़ें: 10 सालों में एक हिट और 4 फ्लॉप दे चुके हैं Kapil Sharma, 'दादी की शादी' ने मेकर्स को किया कंगाल)

हिंदी बोलने की वजह से ट्रोल हुई थीं सई पल्लवी

सई पल्लवी जब फिल्म 'एक दिन' का प्रमोशन कर रही थी तो सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियोज सामने आए थे, जिसमें वो हिंदी भाषा सही तरह से बोल नहीं पा रही थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि सई पल्लवी हिंदी के नार्मल शब्द भी बोल नहीं पाती हैं और रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली हैं। इन चीजों को ध्यान में रखकर अब मेकर्स उनकी आवाज को डब कराने के बारे में सोच रहे हैं। बता दें सई पल्लवी से पहले फिल्म 'रामायण' में सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट को फाइनल किया गया था। हालांकि डेट्स ना होने के चलते आलिया भट्ट इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई थीं। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के आसपास रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article