साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण को बाहर करने के बाद मेकर्स की पसंद बनीं साई पल्लवी, बोले 'वो एकदम परफेक्ट...'

Sai Pallavi to Star in Kalki 2898 AD 2: ताजा मिल रही बड़ी जानकारी के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) से दीपिका पादुकोण को बाहर करने के बाद अब मेकर्स की नजर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) पर पड़ी है। उन्हें लग रहा है कि साई पल्लवी इस मूवी के परफेक्ट हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Sai Pallavi to Star in Kalki 2898 AD 2: नाग आश्विन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' की कास्टिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ महीनों पहले ही मेकर्स ने इस मूवी के सेकंड पार्ट से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया है। फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जगह इस मूवी में किस हीरोइन को कास्ट को किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दीपिका पादुकोण की जगह अब 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) अहम रोल में दिखाई देंगे। इन खबरों पर अब मेकर्स ने भी बड़ा खुलासा किया है। (यह भी पढ़ें: The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप)

दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी साई पल्लवी

साई पल्लवी की एंट्री पर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी अनाउंस नहीं किया गया है। फिल्म से जुड़े एक रिप्रेजेंटेटिव ने HT से बात करते हुए कहा कि चीजें अभी शुरुआती स्टेज में हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण को बाहर किए जाने के बाद अब मेकर्स SUM-80 का रोल निभाने के लिए साई के बारे में सोच रहे हैं। मेकर्स को लग रहा है कि साई इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। (यह भी पढ़ें: The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप)

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

मेकर्स को ओर से एक बार सभी चीजें फाइनल होने के बाद नाग आश्विन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' की शूटिंग साई पल्लवी के साथ शुरू कर दी जाएगी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में विजय देवरकोंडा का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

Sai Pallavi in Kalki 2898 AD 2

Sai Pallavi in Kalki 2898 AD 2

इस कारण बाहर हुईं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' में अहम रोल निभाया था। फिल्म में उनकी जोड़ी प्रभास के साथ काफी पसंद की गई थी। पहली मूवी की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण ने दूसरे पार्ट के लिए फीस में बढ़ोतरी की डिमांड की थी, जो मेकर्स को उचित नहीं लगी। बड़ी डिमांड के चलते मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर करने का फैसला किया।
Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article