Hrithik Roshan to Shoot Cameo for Jailer 2: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' का इंतजार हर कोई कर रहा है। काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक दमदार कैमियो करते दिखाई देंगे। फैन्स भी बड़े परदे पर रजनीकांत और ऋतिक रोशन को एक-साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। 'जेलर 2' में कैमियो की अफवाहों के बीच अब ऋतिक रोशन चेन्नई पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि चेन्नई में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) के लिए अपने हिस्से की शूटिंग करते नजर आएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 4: 50 करोड़ी हुई शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, कमाए इतने करोड़)
चेन्नई पहुंचे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की ऑनलाइन एक फोटो सामने आने के बाद अटकलें शुरू हुई हैं। लोगों का कहना है कि ऋतिक रोशन चेन्नई पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन' जेलर 2' में अपना कैमियो पार्ट शूट करने के लिए चेन्नई आए हैं। इस खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक 'जेलर 2' के निर्माताओं की ओर से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही ऋतिक रोशन की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला, बेहद गंभीर है हालत)
रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। इस मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु को भी अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि मोहनलाल और शिवा राजकुमार इस मूवी में स्पेशल अपीयरेंस करते दिखाई देंगे। 'जेलर 2' रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाते नजर आएंगे।
