साउथ मूवीज

Dacoit New Release Date: 'धुरंधर 2'-'टॉक्सिक' से डर के भागी अदिवि शेष की फिल्म, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 4, 2026, 01:17 PM IST

Dacoit New Release Date: एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म डकैत (Dacoit) रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म डकैत की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत कब रिलीज होगी...

Image

Image Source: Dacoit Movie

Dacoit New Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) की वजह से खबरों में बने हुए हैं। फिल्म डकैत को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फिल्म के लिए फैंस को बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को पोस्टपोन कर दिया है। इसके बाद से हर किसी को इस फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार था। फैंस को वो इंताजर मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।

dacoit movie

Image Source: Dacoit Movie

इस दिन रिलीज होगी 'डकैत'

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म डकैत का नई रिलीज डेट है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म को पहले मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत अब 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और टॉक्सिक (Toxic) के साथ क्लैश से बचने के लिए किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा फिल्म को 10 अप्रैल पर रिलीज करने से क्या फायदा होगा।

dacoit movie

Image Source: Dacoit Movie

19 मार्च को रिलीज होंगी दो फिल्में

19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों रिलीज हो रही हैं। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे बड़े नाम हैं। वहीं टॉक्सिक में यश (Yash), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा (Nayanthara) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) हैं। दोनों फिल्में बड़े बजट वाली हैं और पहले से ही काफी हाइप में हैं। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत की नई रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article