Dacoit Release Postpone: साउथ के जाने-माने स्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म डकैत (Dacoit) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म से जुड़ा हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बाद अब मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसने फैंस को उदास कर दिया है। ये खबर फिल्म डकैत की रिलीज डेट से जुड़ी हुई है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है।
आगे बढ़ी 'डकैत' की रिलीज डेट
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की लीड रोल वाली फिल्म डकैत एक बार फिर खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म डकैत की रिलीज डेट है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 दिसंबर 2025 को प्लान्ड अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैट की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज अब पोस्टपोन हो गई है। इसकी वजह अदिवि शेष की इस साल लगी चोट से रिकवरी है। जिसकी वजह से एक बड़ा एक्शन सीन शूट नहीं हो पाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म डकैत की नई रिलीज डेट के बारे में बताने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म डकैत की रिलीज का इंतजार फैंस के चेहरे पर उदासी छा गई है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने फिल्म डकैत की रिलीज डेट को लेकर कोई नया अपडेट नहीं दिया है। क्योंकि फिल्म डकैत की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें रिलीज डेट 25 दिसंबर ही बताई गई है। ये पोस्ट मृणाल ठाकुर ने सितंबर महीने में अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की थी।
क्या है फिल्म की स्टोरी
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत कोर तो एक लव स्टोरी है, जिसमें खूब सारा एक्शन थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। अदिवि शेष ने बताया, 'शुरुआत से ही 'डकैत' एक प्रोटागोनिस्ट वाली फिल्म नहीं लगी। ये दो लेयर्ड कैरेक्टर्स की स्टोरी है, दोनों अपनी जंग लड़ते हुए, दोनों ही हमारी दुनिया का सेंटर। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करते हमें जरूर बताएं।
