साउथ मूवीज

Peddi के दौरान लाडले राम चरण को लगी चोट को देख बैठ गया था चिरंजीवी का दिल, कहा- 'मैं तो डर गया था'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2026, 04:03 PM IST

Chiranjeevi on Ram Charan Injury: एक्टर चिरंजीवी ने अभी हाल हीा में फिल्म पेड्डी के दौरान राम चरण को लगी चोट पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि चिरंजीवी ने क्या कहा...

Image

राम चरण के पिता ने फिल्म पेड्डी को लेकर कही ये बात (Image Source: Peddi Movie And Instagram)

Chiranjeevi on Ram Charan Injury: साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण (Ram Charan) इन ने फिल्म पेड्डी (Peddi) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म पेड्डी अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ लोगों को कमाई भी काफी हैरान कर रही है। इन सब के बीच राम चरण के पिता और साउथ स्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) का एक बयान सामने आया है। इस बयान में चिरंजीवी फिल्म पेड्डी के दौरान राम चरण को लगी चोट पर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि चिरंजीवी ने क्या रिएक्शन दिया।

डर गए थे चिरंजीवी?

चिरंजीवी ने 'पेड्डी' की सक्सेस सेलिब्रेशन के दौरान राम चरण की आंख में लगी चोट को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे की चोट की तस्वीर देखी थी, तो वो बुरी तरह घबरा गए थे। चिरंजीवी ने कहा कि 'शूटिंग के दौरान राम चरण की आंख में चोट लग गई थी। जब मैंने उसकी तस्वीर देखी तो मैं डर गया था। उन्हें आठ टांके लगे थे, लेकिन उन्होंने काम नहीं छोड़ा। हमें बताया गया था कि अगर चोट थोड़ी नीचे लगती तो उनकी आंख भी जा सकती थी। किस्मत अच्छी थी कि चोट भौंह पर लगी। मुझे राहत मिली कि मेरे बेटे को कुछ बड़ा नुकसान नहीं हुआ।'

जमकर की फिल्म की तारीफ

फिल्म के बारे में बात करते हुए चिरंजीवी ने कहा, 'जब मैं फिल्म देख रहा था, तो ऐसा लगा जैसे मैं पूरी तरह उसकी दुनिया में खो गया हूं। मैं किरदारों के साथ सफर का हिस्सा बन गया था। मैं राम चरण को दिल से बधाई देता हूं। एक एक्टर को जो-जो चीजें चाहिए होती हैं उसने सब कुछ 100 फीसदी स्क्रीन पर दिखाया है। एक पिता के तौर पर मुझे उस पर गर्व है। उसने अपना सब कुछ इस फिल्म में दे दिया है। फिल्म देखते समय हमें राम चरण नहीं दिखे, सिर्फ पेड्डी दिखा। उन्होंने इस किरदार को पूरी तरह जी लिया।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article