साउथ सुपरस्टार राम चरण की हालिया रिलीज पेड्डी इन दिनों देश और दुनिया में धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और हर कोई राम चरण की मेहनत को सलाम कर रहा है। पेड्डी में राम चरण क्रिकेटर, पहलवान और रेसर के रूप में दिखाई दिए हैं, जिसके लिए उन्होंने कमरतोड़ मेहनत की थी। पेड्डी के लिए की मेहनत के बाद राम चरण थोड़े से थक गए हैं और शरीर को आराम देने के लिए उन्होंने 3 महीने के ब्रेक का फैसला लिया है। अगले 3 महीनों तक राम चरण कोई फिल्म शुरू नहीं करेंगे ताकि वो खुद को और परिवार को वक्त दे पाएं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Peddi Box Office Collection Day 5: राम चरण स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, 200 करोड़ी होने गई चूक)
3 महीनों तक फिल्मों से दूर रहेंगे Ram Charan
अगर साउथ मीडिया में फैल रही खबरों की मानें तो पेड्डी जैसी स्पोर्ट्स ड्रामा करने के दौरान राम चरण को काफी चोटें आई हैं। इन चोटों से उबरने के लिए उन्होंने फैसला लिया है कि वो शरीर को आराम देंगे। पेड्डी के बिहाइन्ड द सीन जब रिलीज हो रहे थे तब लोगों को लग रहा था कि राम चरण ने बहुत ही आराम से तैयारी कर ली होगी लेकिन ऐसा नहीं था। राम चरण को फिल्म पेड्डी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी, जिसके दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई हैं। इन्हीं चोटों को हील करने के लिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला)

Peddi रिलीज के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेंगे Ram Charan? (Image Source: Ram Charan)
Ram Charan-Sukumar की एक्शन एंटरटेनर होगी लेट
क्योंकि राम चरण ने पेड्डी के बाद 3 महीनों का ब्रेक लेने का फैसला लिया है, जिस कारण डायरेक्टर सुकुमार की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर लेट होगी। सुकुमार अपनी अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद थी कि पेड्डी के बाद राम चरण जल्द ही उनकी मूवी शुरू कर देंगे लेकिन एक्टर के फैसले के बाद सुकुमार को थोड़ा इंतजार करना होगा।
