साउथ मूवीज

The Paradise की वजह से रुक गई Chiranjeevi-Nani की मूवी?

नानी की द पैराडाइज कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी, जिसको कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। खबरें हैं कि द पैराडाइज की वजह से चिरंजीवी और नानी की अपकमिंग मूवी होल्ड पर है, जिसे श्रीकांत ओडेला बनाने वाले हैं।

Image

The Paradise की वजह से रुक गई Chiranjeevi-Nani की मूवी?

साउथ स्टार नानी की द पैराडाइज कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह था। इस फिल्म में नानी ने जबरदस्त एक्शन किया है, जिस कारण पूरा देश इसे देखने के लिए उत्साहित था। जब मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। खराब कहानी और पटकथा की वजह से फिल्म द पैराडाइज फ्लॉप हो गई है। अगर इनसाइडर्स की मानें तो द पैराडाइज की वजह से चिरंजीवी और नानी की अपकमिंग ड्रामा भी होल्ड पर चली गई है, जिसे श्रीकांत ओडेला बनाने वाले थे। बताया जा रहा है कि द पैराडाइज फ्लॉप होने की वजह से ही इस मूवी को होल्ड पर रखा गया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: R. Balki नहीं बना रहे Vidya Balan के साथ बायोपिक, दिया बड़ा बयान

साल 2024 में अनाउंस हुई ये फिल्म चिरंजीवी के करियर की मोस्ट वायलेंट मूवी बनाई जा रही है। नानी ने मूवी के बारे में बात करते हुए कहा है कि द पैराडाइज काफी बड़ी मूवी थी, जिस कारण उन्हें इसमें काफी वक्त लग गया। श्रीकांत ओडेला और चिरंजीवी की मूवी के साथ वो प्रेजेंटर और निर्माता के रूप में जुड़े हुए हैं। द पैराडाइज में उन्हें इतना वक्त लग गया कि वो चिरंजीवी की मूवी के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाए। इसी कारण ये फिल्म आगे बढ़ गई है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: SHOCKING: Salman Khan की Maatrubhumi का फाइनल कट नहीं हुआ है लॉक

नानी ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कहा है, "मेरी द पैराडाइज में काफी वक्त लगा, जिस कारण वो मूवी आगे बढ़ गई है। हमने जो प्लान बनाया था, उसके मुताबिक वो मूवी अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। चिरंजीवी सर को अभी कुछ और महीने लगेंगे, वो फिल्म खत्म करने में। मुझे भी सही टाइमलाइन नहीं पता है। हमने अब तक बैठकर उसके बारे में बात नहीं की है।" देखना दिलचस्प रहेगा कि चिरंजीवी का मोस्ट वायलेंट अवतार कब तक दर्शकों के सामने आएगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article