साउथ मूवीज

2010 में Nayanthara ने एक्टिंग को कह दिया था अलविदा, इस शख्स की वजह से हुई थी वापसी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 01:04 PM IST

Nayanthara Acting Comeback: एक्टर आर्या ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आर्या ने नयनतारा की एक्टिंग की दुनिया में वापसी से जुड़ा एक किस्सा बताया है।

Image

नयनतारा ने इस फिल्म से की थी वापसी (Image Source: IMDb)

Nayanthara Acting Comeback: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। नयनतारा अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं। इन सब के बीच नयनतारा से जुड़ी एक पुरानी बात सामने आई है। नयनतारा ने साल 2010 में आई बॉस एंगिरा भास्करन के बाद अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में फिल्मों से दूरी बना ली थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वो निजी वजहों से और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस की वापसी कैसे हुई थी, इसको लेकर एक्टर आर्या (Arya) ने खुलासा किया है।

नहीं मिल रही थी हीरोइन

एक्ट्रेस नयनतारा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह नयनतारा की एक्टिंग की दुनिया में वापसी से जुड़ा एक किस्सा है। हाल ही में क्लब एफएम केरल (Club FM Kerala) को दिए इंटरव्यू में आर्या ने बताया कि फिल्म राजा रानी को शुरुआत में डबल हीरोइन वाली कहानी के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन कई एक्ट्रेस ने इसे करने से मना कर दिया। उनके मुताबिक, दूसरी हीरोइन के होने की वजह से कई एक्ट्रेसेस हिचकिचा रही थीं। साथ ही एटली उस समय नए डायरेक्टर थे, इसलिए भी कुछ लोग फिल्म करने को तैयार नहीं थे। आर्या ने बताया कि कई बार कोशिश करने के बाद उन्होंने खुद नयनतारा से बात की। उन्होंने उनसे कहा, 'एक फिल्म है, अगर आप करना चाहें तो अच्छा रहेगा। अगर आप फिल्मों में वापसी के बारे में सोच रही हैं, तो कम से कम इसकी कहानी सुन लीजिए।' आर्या के मुताबिक, कहानी सुनने के बाद नयनतारा को वह काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने कहा, 'ठीक है, मैं ये फिल्म करूंगी।' इसी तरह नयनतारा ने राजा रानी के साथ फिल्मों में वापसी की, जो बाद में बड़ी हिट साबित हुई।

कब रिलीज हुई थी 'राजा रानी'

फिल्म राजा रानी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आर्या और नयनतारा के साथ जय, सत्यराज, मनोबाला, दिशा घोषाल और संथानम समेत कई स्टार्स नजर आए थे। नयनतारा से जुड़े इस किस्से को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article