बॉलीवुड

Salman Khan और Nayanthara की नेस्ट को मिला टाइटल, मेकर्स ने रखा ये नाम

Salman Khan's Next Title is The Messengers: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही सलमान खान और नयनतारा की नेक्स्ट मूवी को टाइटल मिल गया है।

Image

सलमान खान-नयनतारा (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan's Next Title is The Messengers: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने एक मूवी के लिए साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाया है। इस मूवी में सलमान खान को अब तक बड़े परदे पर ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। मेकर्स यह पहले ही बता चुके हैं इस मूवी में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स होंगे, जो दर्शकों का उत्साह कम होने नहीं देंगे। कुछ दिनों सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस मूवी की शूटिंग करने की जानकारी दी थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स को इस मूवी का टाइटल मिल गया है। (इसे भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: आयुष्मान को मिली तगड़ी फीस, सारा-रकुल ने भी लूट ली मलाई)

सलमान-नयनतारा की फिल्म को मिला टाइटल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने सलमान खान की मूवी का टाइटल 'द मेसेंजर्स' (The Messengers) रखा है। हालांकि मेकर्स ने अपनी से इस टाइटल की अनाउंसमेंट की घोषणा नहीं की है। फैन्स को उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही बड़े स्तर पर फिल्म के टाइटल की घोषणा करेंगे। इस मूवी में सलमान खान के साथ साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। दोनों की इस फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स के अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है। टीम ने हाल ही में मुंबई में शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के नेक्स्ट शेड्यूल को अब मनाली में शूट किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: Pawan Singh से पहले एलिमनी की मार झेल चुके हैं ये सितारे, मोटी रकम से भरा पत्नियों का बैंक अकाउंट)

Salman Khan

Salman Khan

राजपाल यादव होंगे इस मूवी का हिस्सा

सलमान खान ने अपना वादा पूरा करते हुए इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कास्ट किया है। फिल्म में राजपाल यादव को सलमान खान के राइट हैंड के तौर पर दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेकर्स इस समय विलेन के किरदार के लिए अक्षय खन्ना और फहाद फासिल में से किसी एक को कास्ट करने की प्लानिंग में हैं। मगर अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि वो इनमें से किसे कास्ट करेंगे। इस मूवी के अलावा सलमान खान के पास 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी है। इस मूवी को अपूर्वा लाखिय डायरेक्ट कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article