साउथ मूवीज

Chiranjeevi की Kaaka में हुई इस खूंखार विलेन की एंट्री, सामने आई PIC

अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से कमाल की मूवीज का हिस्सा हैं। ताजा खबर के अनुसार, उन्होंने चिरंजीवी की अपकमिंग ड्रामा काका ज्वाइन कर ली है। काका के सेट से अनुराग की पहली तस्वीर भी आ चुकी है।

Image

Chiranjeevi की Kaaka में हुई इस खूंखार विलेन की एंट्री, सामने आई PIC

बॉलीवुड फिल्मकार और एक्टर अनुराग कश्यप को लेकर इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार उन्होंने साउथ अभिनेता चिरंजीवी की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर काका साइन कर ली है। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही सेट से एक तस्वीर शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी है। सेट से सामने आई तस्वीर में अनुराग कश्यप हरे रंग के कुर्ते पैजामे में सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने जब से ये पोस्ट इंटरनेट पर शेयर किया है, तब से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की King में दिखेंगी Kareena Kapoor? यहां जानें सच्चाई

Kaaka के मेकर्स ने शेयर की सेट की फोटो

फिल्म काका के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें अनुराग कश्यप नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग का स्वागत किया है। मेकर्स ने लिखा है, "हम अनुराग कश्यर जी का फिल्म काका में स्वागत करते हैं। हमें खुशी है कि वो हमारी फिल्म के साथ जुड़ रहे हैं। अनुराग के साथ काका की दुनिया और भी डेडली बन चुकी है। अनुराग फिल्म में अहम और जबरदस्त रोल निभाते दिखाई देंगे।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

Anurag Kashyap ने दर्शकों के बीच में बनाई खास पहचान

अनुराग कश्यप एक मंझे हुए डायरेक्टर हैं, इस बात में किसी को दोराय नहीं है। उन्होंने भारत के सिनेमाप्रेमियों को कई सफल फिल्में दी हैं, जिन्होंने विदेशों में भी देश का नाम रोशन किया है। डायरेक्शन में हाथ आजमाने के बाद अनुराग ने एक्टिंग में भी कदम रखे और इस क्षेत्र में भी कमाल का काम किया है। अनुराग कश्यप के नाम कई ऐसी फिल्में दर्ज हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इन फिल्मों ने ना केवल उन्हें एक एक्टर के रूप में स्थापित किया है बल्कि उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा किया है। ज्यादातर मूवीज में अनुराग निगेटिव रोल ही निभाते हैं, जो दर्शकों को पसंद आते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article