बॉलीवुड

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही दर्शकों के सामने 5 ऐसी सुपरहीरो फिल्में पेश करेगी, जो ना केवल सबका एंटरटेनमेंट करेंगी बल्कि इंडस्ट्री की भी शक्ल बदलकर रख देंगी। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं...

Image

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

वक्त के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल रही है और लगातार हॉलीवुड के साथ कम्पीट करने की कोशिश कर रही है। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण इस बात की गवाही भी देती है कि आने वाले वक्त में बॉलीवुड का मुकाबला साउथ मूवी इंडस्ट्री से नहीं बल्कि हॉलीवुड से होने वाला है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की अपकमिंग 5 ऐसी सुपरहीरो फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो ना केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेंगी बल्कि इंडस्ट्री की शक्ल भी बदलकर रख देंगी। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा

कृष 4 (Krrish 4)

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

भारत के सबसे सफल सुपरहीरो की जब-जब बात होगी, तब-तब कृष का जिक्र होगा। ऋतिक रोशन को दर्शक कृष के अवतार में कितना पसंद करते हैं, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। पिछले काफी समय से कृष 4 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और सुनने में आ रहा है कि इसे ऋतिक रोशन खुद डायरेक्ट करेंगे। फिल्म वो ऋतिक रोशन अपने होम प्रोडक्शन के साथ-साथ यशराज बैनर संग मिलकर बनाएंगे। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "निगेटिव कैंपेन...", महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता ने Ramayana मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप!!

नागजिला (Nagzilla)

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे अहम फिल्म नागजिला इन दिनों शूट हो रही है, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन एक सुपरहीरो का रोल निभाते दिखाई देंगे। कुछ वक्त पहले मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज किया था, जिसे काफी प्यार मिला था।

ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव (Brahmastra Part Two: Dev)

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के अहम रोल थे। ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी इसे जल्द ही शुरू करेंगे। वो इन दिनों फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में कई नए कलाकार भी शामिल हो सकते हैं, जो इस यूनिवर्स को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे।

द लास्ट हीरो (The Last Hero)

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

नए-नए कलाकारों के साथ-साथ सलमान खान भी इन दिनों सुपरहीरो बनने के लिए कमर कस रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वो डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके की अपकमिंग फिल्म में दिख सकते हैं। इसमें सलमान खान एक बूढ़े सुपरहीरो का रोल प्ले करेंगे, जो कॉमेडी भी करता है। बताया जा रहा है कि इन दिनों राज एंड डीके इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं।

गदाधारी भीम (Gadadhari Bheem)

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

Bollywood की शक्ल बदल देंगी ये 5 अपकमिंग Superhero Movies

बीते दिन ही ये खबर सामने आई है कि करण जौहर अपने बैनर तले गदाधारी भीम नाम की एक सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का मुख्य किरदार भीम से प्रेरित होगा और दुनिया की रक्षा करेगा। फिल्म की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है। मेकर्स जल्द ही इसका ऐलान कर सकते हैं। फिल्म को अभिषेक वर्मन डायरेक्ट करेंगे, जो 2 स्टेट्स और कलंक जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article