Akshaye Khanna as Guru Shukracharya: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना इन चर्चा में बने हुए हैं। बीते साल उनकी फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। वहीं धुरंधर के सीक्वल में भी अक्षय खन्ना की झलक देखने को मिली। धुरंधर 2 ने दुनियाभर में ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए है। इस मूवी ने 1350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि अक्षय खन्ना की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में महाकाली का नाम भी शामिल है। इस बीच मूवी से अक्षय कुमार का लुक सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है अक्षय के लुक पर...
अक्षय खन्ना का खतरनाक लुक
धुरंधर की सफलता के तुरंत बाद अक्षय खन्ना अब एक नई जगह पर कदम रख रहे हैं। वे अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने फिल्म का एक BTS फोटो शेयर की, जिसमें असुरों के गुरु अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के रूप में नजर आए। फोटो के साथ प्रशांत वर्मा ने एक्स पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे अक्षय खन्ना सर। आप एक सच्चे अभिनेता हैं जो साबित करते हैं कि असली टैलेंट को शोर की जरूरत नहीं पड़ती। आपकी स्क्रीन पर आसान उपस्थिति, दमदार परफॉर्मेंस और अनोखी क्लास हमेशा अलग दिखती है। आपके साथ काम करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम जो बना रहे हैं, उसे दुनिया के सामने लाने का इंतजार है।'
सनी देओल के साथ मचाएंगे धमाल
महाकाली प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। यह फिल्म इस यूनिवर्स में पहली महिला सुपरहीरो को पेश करेगी। फिल्म की मुख्य भूमिका भूमि शेट्टी निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं और इसे प्रशांत वर्मा ने क्रिएट किया है। फिल्म महाकाली के अलावा अक्षय खन्ना एक और बड़ी फिल्म इक्का के लिए तैयार हो रहे हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना मुख्य खलनायक का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दिया मिर्जा, तिल्लोतमा शोम और संजीदा शेख भी होंगी। यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
