Akshaye Khanna upcoming movies:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने साल 2025 में अपनी फिल्म धुरंधर से जबरदस्त धमाल मचाया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब साल 2026-27 में भी अक्षय खन्ना की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन नई फिल्मों को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित और बेताब हैं। लोग इन मूवीज को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में महाकाली से लेकर इक्का तक के नाम शामिल है।
अक्षय खन्ना फिल्म 'महाकाली' में गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। साल 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं।
फिल्म इक्का का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में सनी देओल और अक्षय खन्ना नजर आएंगे। अक्षय खन्ना की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
फिल्म सेक्शन 84 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। फैंस को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने गर्दा उड़ा दिया। अक्षय खन्ना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने 2025 में खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म में अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार देखने को मिला था।