पंजाबी

Shehnaaz Gill ने नए प्रोजेक्ट के लिए अपनाया बोल्ड लुक? Thank You For Coming का पोस्टर देख लोगों के उड़े होश

Shehnaaz Gill Shares Thank You For Coming Poster: पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली शहनाज गिल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है, जो बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दिया। इस पोस्टर को देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Image

shehnaaz gill

Shehnaaz Gill Shares Thank You For Coming Poster: पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज गिल इन दिनों छाई रहती हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने 'बिग बॉस 13' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई थी। वहीं आखिरी बार उन्हें सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया। लेकिन खास बात तो यह है कि शहनाज गिल के हाथ एक और मूवी लगी है। दरअसल, वह 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आने वाली हैं, जिससे जुड़ा पोस्टर भी शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। शहनाज गिल का यह पोस्टर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ इस प्रोजेक्ट में भूमि पेडनेकर और कुशा कपिला भी मुख्य रोल में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रिया कपूर के पति करण बूलानी द्वारा किया जाएगा। शहनाज गिल के इस पोस्टर में मौजूद लड़की अपनी टी-शर्ट उतारती नजर आई। पोस्टर को साझा करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, "क्लिक फ्लिक की वापसी।" शहनाज गिल के इस पोस्टर को देख फैंस हक्के-बक्के रह गए। पहले तो उन्होंने सवाल खड़ा किया कि पोस्टर में मौजूद एक्ट्रेस है कौन।

'थैंक्यू फॉर कमिंग' के पोस्टर के लिए निशाने पर आईं शहनाज

शहनाज गिल के पोस्टर को देख कुछ यूजर्स ने जहां उन्हें बधाइयां दीं तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए लिखा, "सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा को दुख मत पहुंचाओ ऐसा करके।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लो अब शहनाज गिल के भी कपड़े उतरने शुरू हो गए।" वहीं कई फैंस ने शहनाज गिल के अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए उत्साह जाहिर किया और लिखा, "अब और इंतजार नहीं होता।"

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article