पंजाबी

Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, कॉन्सर्ट में विवादित टिप्पणी के चलते महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन

Honey Singh Summoned By Maharashtra Cyber: ताजा जानकारी के मुताबिक एक कॉन्सर्ट के दौरान विवादित टिप्पणी करने के चलते अब महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को समन भेजा है।

Image

महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को भेजा समन (Pic Credit: Instagram)

Honey Singh Summoned By Maharashtra Cyber: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक कॉन्सर्ट के दौरान आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को समन भेजा है। इस मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि हनी सिंह तय समय पर जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए और अब उन्होंने पेश होने के लिए थोड़ा और समय मांगा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी चोली के बारे में 6 लोग...', रक्षाबंधन के विज्ञापन पर हुए विवाद को लेकर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी)

महाराष्ट्र साइबर ने क्यों भेजा था समन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स किये थे, जिसके बाद कथित तौर पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने इन कमेंट्स को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों से हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद महाराष्ट्र साइबर ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने हनी सिंह को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। उन्हें सोमवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होना था लेकिन नहीं पहुंच सके।

कहा जा रहा है कि हनी सिंह ने इस पूछताछ में शामिल होने के लिए कुछ और दिनों का समय जांच एजेंसी से मांगा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। उनकी अगली पेशी को लेकर आधिकारिक तौर पर डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की आंखों में आंसू देख इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं Gauahar Khan, बोलीं 'अल्लाह ऐसे दोस्त किसी को ना...')

पहले भी विवादों में रह चुके हैं हनी सिंह

इससे पहले भी हनी सिंह विवादों का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले भी उनके गानों और लाइव परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठ चुके हैं। मई में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक याचिका के मामले में हनी सिंह से हलफनामा दाखिल करने को कहा था। यह याचिका हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन की ओर से दायर की गई थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने साल 2025 में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होस्ट एक इवेंट में आपत्तिजनक गाने की कुछ पंक्तियां गाई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article