एजुकेशन

CLAT Admit Card 2026: जारी हुआ कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

CLAT Admit Card 2026 OUT: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

क्लैट परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CLAT Admit Card 2026 Download Link Active: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CLAT 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर को ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

CLAT Admit Card 2027 Steps to Download

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट खोलें।

2. होमपेज पर एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक खोजें।

3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारियां दी होंगी। उम्मीदवार इन सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सरकार की ओर से मान्य फोटो पहचान पत्र ले जाना भी जरूरी है।

CLAT पेपर बेचने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी

कंसोर्टियम ने सोशल मीडिया पर CLAT 2027 के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के दावों को लेकर उम्मीदवारों को सावधान किया है। कुछ फर्जी या गुमनाम अकाउंट पैसे लेकर परीक्षा का पेपर देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे पोस्ट में कथित सैंपल सवाल भी साझा किए जा रहे हैं।

कंसोर्टियम ने साफ किया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति या संस्था के पास परीक्षा के प्रश्नपत्र की पहले से पहुंच नहीं है। इसलिए पेपर बेचने या पहले उपलब्ध कराने के दावे पूरी तरह झूठे हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article