बॉलीवुड

'मेरी चोली के बारे में 6 लोग...', रक्षाबंधन के विज्ञापन पर हुए विवाद को लेकर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी

Kriti Sanon Reacts on Raksha Bandhan Ad: कुछ दिनों पहले रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर कृति सेनॉन ने खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी चोली प्राइम-टाइम न्यूज का सब्जेक्ट थी।

Image

रक्षाबंधन के विज्ञापन पर कृति सेनॉन ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Kriti Sanon Reacts on Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) कुछ दिनों पहले आए रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर खूब चर्चा में रही। इस विज्ञापन पर अब कृति सेनॉन ने खुलकर बात की। हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वुमेन वांट सीजन 6' (What Women Want Season 6) में उस विवाद को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि ये विज्ञापन इतना चर्चा का विषय बन जाएगा। कृति ने यहां तक कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा पता नहीं था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की आंखों में आंसू देख इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं Gauahar Khan, बोलीं 'अल्लाह ऐसे दोस्त किसी को ना...')

रक्षाबंधन विज्ञापन पर कृति सेनॉन ने किया रिएक्ट

करीना कपूर खान के चैट शो पर कृति सेनॉन ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उनकी चोली को लेकर प्राइम टाइम न्यूज पर चर्चा होने लगी थी। कृति सेनॉन ने कहा, 'मुझे खुद को यकीन नहीं था कि मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर 6 लोगों की पैनल डिस्कशन का सब्जेक्ट बन गई थी।' कृति की यह बात सुनकर करीना कपूर खान ने भी उनकी बात से सहमति जताई और कहा, 'हां मैं जानती हूं।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: बड़ी गिरावट के बाद भी 200 करोड़ी बनी अजय देवगन की फिल्म, देखें आंकड़े)

जानिए क्या था पूरा मामला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनॉन को लेकर एक विज्ञापन जारी किया। विज्ञापन में कृति इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं और अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाती दिखाई दीं। विज्ञापन में उन्होंने अपने पेट डॉग को भी राखी बांधी थी। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कृति के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि रक्षाबंधन जैसे ट्रेडिशनल त्योहार के विज्ञापन में उनकी आउटफिट सही नहीं थी। कईयों ने तो पेट डॉग को राखी बांधने पर भी सवाल खड़े पर दिए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article