पंजाब स्थित गोंदर गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ लोगों ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर के बाहर गोलीबारी की है। इस घटना की वजह से पूरे गांव में डर का माहौल है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे किस-किस का हाथ है। घटना की तहकीकात के साथ-साथ पुलिस सिक्योरिटी इंतजामों की भी जांच कर रही है। (ये भी पढ़ें: The Last Hero Poster: Salman Khan दुनिया बचाएं या मिटाएं सामंथा के दुख? जानें वायरल पोस्टर की सच्चाई)
Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी
पंजाब से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नेोई गैंग ने इस पूरी वारदात की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें तीन व्यक्तियों ने खुद की पहचान टायसन बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी ली है। खबर है कि इन तीनों ने ऑस्ट्रेलियन हथियारों से इस घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से निकल गए। (ये भी पढ़ें: Welcome To Jungle का नया पोस्टर रिलीज, आइकॉनिक कॉमिक अंदाज में दिखे Akshay Kumar)

Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी
Lawrence Bishnoi गैंग ने दी तीसरी वॉर्निंग
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है, उसके अनुसार दिलजीत दोसांझ की टीम के कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की और उन्हें परेशान किया है। पंजाब कई कई महिलाओं ने इस बारे में शिकायत की है, जिसके बाद लॉरेंज बिश्नोई गैंग के मेंबर्स ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ-साथ दावा किया गया है कि ये गन फायरिंग रुपयों की उगाही के लिए भी की गई है। पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उनकी तरफ से इससे पहले दो बार दिलजीत दोसांझ और उनके मैनेजर्स सोनाली और गुरप्रताप को चेतावनी दी जा चुकी है। हमलावरों ने धमकी दी है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो 3 वॉर्निंग्स के बाद कुछ ऐसे कदम उठाए जाएंगे, जिनका अंदाजा भी नहीं लगाया गया होगा।
