बॉलीवुड

Welcome To Jungle का नया पोस्टर रिलीज, आइकॉनिक कॉमिक अंदाज में दिखे Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम के जरिए वेलकम टू जंगल का नया पोस्टर रिलीज करते हुए वादा कर दिया है कि वो इस साल गर्मी की छुट्टियों में दर्शकों के चेहरों पर जमकर मुस्कान बिखेरेंगे।

Image

Akshay Kumar Welcome To Jungle

अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वो जल्द ही सबके चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने के लिए थिएटर में लौटेंगे और अपनी नई मूवी वेलकम टू जंगल लाएंगे। डायरेक्टर अहमद खान के द्वारा बनाई गई वेलकम टू जंगल एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और ना जाने कितने बड़े कलाकार दिखाई देंगे। अक्की स्टारर वेलकम टू जंगल इस समर वेकेशन में थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसको देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। (ये भी पढ़ें: "किसी ने पहचाना भी नहीं...", जब मिट्टी में मिल गया Rajinikanth का ईगा, एक्टर ने सुनाया किस्सा)

Welcome To Jungle के पोस्टर में आइकॉनिक पोज देते दिखे Akshay Kumar

सालों पहले अक्षय कुमार ने हेरा फेरी सीरीज में एक आइकॉनिक कॉमेडी पोज दिया था, जो उन्होंने एक बार फिर से रिपीट किया है। अक्की ने जो ताजा पोस्टर जारी किया है उसमें वो उसी पोज में दिखाई दे रहे हैं। अक्की के चारों तरफ पेड़-पौधे हैं और उन्होंने डैशिंग सूट पहन रखा है। अक्की का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: The Last Hero Poster: Salman Khan दुनिया बचाएं या मिटाएं सामंथा के दुख? जानें वायरल पोस्टर की सच्चाई)

Akshay Kumar Welcome To Jungle

Akshay Kumar Welcome To Jungle

भूत बंगला से Akshay Kumar ने चखा सफलता का स्वाद

लम्बे समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं। कुछ दिनों पहले आई भूत बंगला ने अक्की के दिन बदले हैं और उन्हें सफलता का स्वाद चखने का मौका दिया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन स्टारर भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है, जिसके बाद से ही दर्शकों को वेलकम टू जंगल का इंतजार है। अक्की ने अहमद खान की इस अपकमिंग मूवी का पोस्टर जारी करके साबित कर दिया है कि वो दर्शकों के हाथ छोड़ने वाले नहीं हैं और एक बार फिर से उन्हें गुदगुदाएंगे। अगर बात प्रियदर्शन स्टारर भूत बंगला की करें तो ये अक्षय कुमार की लेटेस्ट 100 करोड़ी मूवी है, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। वैसे आप फिल्म वेलकम टू जंगल के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article