पंजाबी

राजनीति में आने के लिए Diljit Dosanjh पर बनाया जा रहा है प्रेशर, पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने किया दावा

Bhagwant Mann on Diljit Dosanjh: हाल ही में मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने दबाव बनाया जा रहा है।

Image

दिलजीत दोसांझ को लेकर ये क्या बोल गए भगवंत मान (Pic Credit: Instagram)

Bhagwant Mann on Diljit Dosanjh: पंजाब इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के फैन्स के बीच खलबली तब मची, जब कथित तौर पर करनाल में उनके मैनेजर के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। दिलजीत दोसांझ के मेनेजर के घर के बाहर गोलियां चलने के बाद इस मामला ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है।

दिलजीत दोसांझ को लेकर भगवंत मान ने दिया बड़ा बयान

बीते दिन यानी 15 मई को करनाल में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर के बाहर फायरिंग हुई। इस फायरिंग के बाद हलचल मच गई थी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग और उनकी फैमिली ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा, 'परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।' (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: धड़ाम से गिर गई Riteish Deshmukh स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

ऐसे में अब बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए सिंगर के मेनेजर को निशाना बनाया गया है। वीडियो में भगवंत मान कहते हैं, 'कुछ दिनों से बीजेपी दिलजीत को पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के लिए दबाव बना रही है जबकि सिंगर पहले ही कह चुके हैं वो एक कलाकार हैं और अपने काम को एन्जॉय कर रहे हैं। इसलिए अब उनके मैनेजर के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।' (इसे भी पढ़ें: सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच फर्स्ट टाइम स्पॉट हुईं Mouni Roy, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग)

तो इसलिए दिलजीत को राजीनीति में लाने चाहते हैं लोग

भगवंत मान ने आगे कहा कि पॉलिटिकल पार्टीज अक्सर ऐसी लोकप्रिय सेलिब्रिटीज को अपने फायदे के लिए राजनितिक मैदान में लेकर आती हैं। इस दौरान उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने विजय से भी तुलना की। उनका कहना है कि विजय को राजनीति में सफलता उनके फैन्स के बीच जबरदस्त फॉलोइंग होने की वजह से मिली है। इसलिए ऐसे कई लोग हैं जो चाहते हैं कि दिलजीत दोसांझ भी राजनीति में कदम रखें। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिलजीत की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बताते चलें दिलजीत दोसांझ ने हमेशा यही कहा है कि वो राजनीति में कदम नहीं रखना चाहते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article