बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office: धड़ाम से गिर गई Riteish Deshmukh स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Raja Shivaji Box Office Day 13: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। आइए देखें इस मूवी की 13 दिनों की कमाई कितनी हुई है।

Image

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हुई 'राजा शिवाजी' (Pic Credit: Instagram)

Raja Shivaji Box Office Day 13: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की ऐतिहासिक ड्रामा 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) को मेकर्स ने 1 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'राजा शिवाजी' की कहानी को काफी पसंद भी किया गया। इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई की थी। तब से लेकर अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पर्दर्शन करने में लगी हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। हिंदी के साथ मराठी वर्जन में भी फिल्म में अच्छी रफ्तार पकड़ी थी लेकिन यह भी अब धीमी पड़ गई है। तो चलिए देखते हैं 13 दिनों में यह मूवी कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच फर्स्ट टाइम स्पॉट हुईं Mouni Roy, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग)

100 करोड़ी नहीं बन पाएगी 'राजा शिवाजी'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने अपने दूसरे बुधवार को 1.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार और मंगलवार की कमाई के मुकाबले बुधवार का कलेक्शन निराशाजनक है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे अपर 11.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे रविवार को 6.80 करोड़ रुपये के साथ फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया था। अब आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने का 'राजा शिवाजी' का सफ्ना अब सच होता नजर नहीं आ रहा है। (इसे भी पढ़ें: Cannes 2026: ऑफ शोल्डर ड्रेस में Tara Sutaria का दिखा बोल्ड अवतार, कान्स डेब्यू के लिए हैं तैयार)

Raja Shivaji Box Office

Raja Shivaji Box Office

छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है 'राजा शिवाजी'

रितेश देशमुख ने फिल्म 'राजा शिवाजी' का निर्देशन करने के साथ-साथ अहम रोल में अदा किया था। इस मूवी में रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख, सचिन खेडेकर, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी, सिद्धार्थ जाधव, जितेंद्र जोशी और सलमान खान सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article