मुंबई. दुनिया को पॉपुलर टीवी कार्टून टॉम एंड जैरी देने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जीन डाइच का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। टॉम जैरी के अलावा जीन डाइच ने 'पोपाय द सेलर मैन' जैसे कार्टून का भी निर्माण किया था।
जीन डाइच 16 अप्रैल को प्राग अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके करीबी रहे पीटर हिमल ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। जीन के परिवार में उनकी और तीन बेटे हैं। जीन की मौत के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जीन का जन्म 8 अगस्त 1924 में शिकागो में हुआ था। जीन ने टॉम एंड जैरी के 13 एपिसोड को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने पोपाय द सेलर मैन जैसे कार्टून सीरियल को भी डायरेक्ट किया था।
मिल चुका है ऑस्कर अवॉर्ड
जीन ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नॉर्थ अमेरिकन एविएशन में बतौर ड्राफ्टमैन काम किया। बाद में वह सेना के पायलटों को ट्रेनिंग भी देने लगे। साल 1944 में उनकी हेल्थ खराब रहने लगी। इस कारण उन्हें सेना से निकाल दिया।
सेना से निकलने के बाद उन्होंने एनिमेशन में अपना हाथ आजमाया था। अपने कार्टून कैरेक्टर्स के कारण उन्हें चार बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया था। साल 1961 में जीन को फिल्म मुनरो के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।
छोड़ना पड़ा था चेकेस्लोवाकिया
जीन साल 1959 में प्राग पहुंचे थे। प्राग में वह महज 10 दिन के लिए आए ही थे। प्राग में वह जुडेन्को से मिले। दोनों में प्यार और बाद में दोनों शादी कर ली थी। शादी के बाद वह अपनी वाइफ के साथ चेकेस्लोवाकिया शिफ्ट हो गए थे।
साल 1989 में चेकेस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट क्रांति हो गई थी। इसके कारण वह चेकेस्लोवाकिया से प्राग चले गए थे, जहां वह अपने अंतिम दिन तक रहे। जीन के तीनों बेटे कॉमिक्स के लेखकर और एक्टर हैं। उन्हें साल 2004 में एनिमेशन में योगदान के लिए Winsor McCay अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

