स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Asian Games T20 Toss LIVE: एशियन गेम्स के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज भारत की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी। नागोया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे नॉकआउट चरण के लिए भारत की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं। भारी बारिश के चलते बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द हो गया। भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।
अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज पर एक मुकाबला जीत और एक गंवाकर नॉकआउट राउंड में पहुंची है। अफगानिस्तान को जापान के खिलाफ जीत और नेपाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरी ओर भारत को उसकी वरीयता का फायदा मिला और सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। कागज पर कमजोर मानी जा रही अफगानिस्तान को टीम इंडिया हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगी। क्योंकि उनका गोल्ड मेडल दांव पर लगा है। साल 2022 के एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। वह डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगा।
कब शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टरफाइनल मैच? (IND vs AFG Asian Games T20 Match Timing)
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में सुबह 10:00 बजे शुरू होना था।
कितने बजे होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच का टॉस (IND vs AFG T20 Toss Timing)
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच का टॉस सुबह 9:30 बजे के बाद होना था।
कौन जीता भारत और अफगानिस्तान के आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs WI Match Toss)
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का टॉस भारी बारिश के चलते नहीं हुआ। मैच रद्द कर दिया गया है। भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
अफगानिस्तान टीम: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तनिवाल, इमरान मीर
भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम
