क्रिकेट

Asian Games, Today T20 Matches: आज एशियन गेम्स में किसका-किसका टी20 मैच है, यहां जानिए सारी जानकारी

Asian Games Cricket, Today Matches Schedule: आज (28 September 2026) एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाने हैं। इनमें तीन टीमें शानदार हैं और मुकाबले काफी रोचक व दिलचस्प होने वाले हैं। यहां हम जानेंगे कि आज किसका-किसका एशियन गेम्स में किसका-किसका मुकाबला होगा और इसे आप कब व कहां देख सकते हैं।

Image

आज एशियन गेम्स क्रिकेट में दो बड़े मुकाबले (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट
  • आज एशियन गेम्स क्रिकेट में दो क्वार्टर फाइनल मैच
  • 3 शानदार टीमों पर सबकी नजरें

Asian Games Cricket, Aaj Kiska Match Hai, Today Match Schedule: एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने क्वार्टर फाइनल्स तक पहुंच चुकी है और कई बड़ी टीमें यहां भिड़ंत के लिए तैयार हैं। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे 20वें एशियन गेम्स में आज दो क्वार्टर फाइनल टी20 मैच खेले जाएंगे। इसमें चार टीमों के बीच मुकाबला है, जिनमें तीन टीमें ऐसी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष स्तर पर लगातार सक्रिय रही हैं। तो आइए जान लेते हैं कि आज एशियन गेम्स क्रिकेट में किसका-किसका मैच होना है।

आज का पहला मैच, बारिश का कारण रद्द हुआः जापान में जारी एशियन गेम्स में आज का पहला टी20 मैच हांगकांग क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना था। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और आज इनके बीच एशियन गेम्स का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना था। हालांकि, खराब मौसम के कारण ये मैच शुरू ही नहीं हो सका और पाकिस्तान वरीयता के हिसाब से एशियन गेम्स सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

आज का दूसरा मैचः एशियन गेम्स 2026 में आज का दूसरा टी20 क्वार्टर फाइनल मैच दिलचस्प और शानदार होने वाला है। ये मुकाबला होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 10:00 बजे होगा। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब तक अपराजित रही है। जबकि, दारविश रसूली (Darwish Rasooli) की कप्तानी में खेल रही अफगानी टीम एशियन गेम्स के पहले मैच में मेजबान जापान को हराने में तो सफल रही थी, लेकिन अपने पिछले मैच में उन्हें नेपाल ने चौंकाया और 5 विकेट से शिकस्त दे दी थी।

भारतीय टी20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी और विपराज निगम।

अफगानिस्तान टी20 टीम: दारविश रसूली (कप्तान), करीम जनत, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्लाह अहमदजइ, खालिद तानीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाउदजइ, फरमानुल्लाह सफी, हसन इसाखिल, फैसल शिनोजादा, अरब गुल मोमांद, मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जदरान और इस्मत आलम।

भारत-अफगानिस्तान टी20 क्वार्टर फाइनल मैच में कैसा रहेगा मौसम?

आज एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच का आयोजन आईची के निशिन (Nisshin) में होने वाला है। इसी मैदान पर आज पहले हांगकांग और पाकिस्तान का मैच होना था जो खराब मौसम, बारिश और तूफान के अनुमान के बीच रद्द हो गया था। अब भारत-अफगानिस्तान मैच भी यहीं होने वाला है। फिलहाल यहां बारिश हो रही है और आसार मैच के लिए ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम करवट बदले तभी मैच मुमकिन हो पाएगा। यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है। उमस भी यहां पर बहुत ज्यादा रहने वाली है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article