साउथ मूवीज

Suriya के साथ होगी SS Rajamouli की नई फिल्म !! 'Varanasi' डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन

SS Rajamouli's Next With Suriya: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने सूर्या संग हाथ मिलाया है। इन खबरों पर एसएस राजामौली ने खुद रिएक्शन दिया है।

Image

सूर्या संग फिल्म कर सकते हैं एसएस राजामौली (Pic Credit: Instagram)

SS Rajamouli's Next With Suriya: एसएस राजामौली और सूर्या दोनों ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। इन दिनों चर्चा है कि एसएस राजामौली और सूर्या एक साथ काम करने को तैयार हैं। एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखने के लिए हर कोई बेताब है। कई बार दोनों ही एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। सूर्या तो कई बार राजामौली के साथ फिल्म करने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। अब लोगों को लगने लगा है कि एसएस राजामौली की अगली फिल्म सूर्या के साथ होगी। इन खबरों के चारोंओर वायरल होने के बाद अब एसएस राजामौली ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Paradise Box Office: 100 करोड़ी हुई Nani की फिल्म, चौथे दिन इतना हुआ बिजनेस)

एसएस राजामौली कर सकते हैं सूर्या के साथ फिल्म

बीते दिन यानी रविवार को निर्देशक शशांक येलेटी की फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' (Don’t Trouble The Trouble) के प्री-रिलीज इवेंट में एसएस राजामौली बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान सूर्या भी मौजूद रहे। एसएस राजामौली और सूर्या को साथ में देखकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि ये साथ में मूवी कर सकते हैं। जब राजामौली से पूछा गया कि वह सूर्या के साथ कब फिल्म बनाने वाले हैं, तो निर्देशक ने कहा कि उन्हें इस सवाल की पहले से उम्मीद थी और वह इसका जवाब देने के लिए तैयार होकर आए थे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: India’s Best Dancer 5 के विनर बने Ritesh Pal, ट्रॉफी उठाने के बाद बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'-Exclusive)

एसएस राजामौली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वो सूर्या के साथ किसी भी फिल्म के बारे में बात करेंगे तो यह खबर बड़ी बन जाएगी। इसके बाद फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' की चर्चा पीछे रह जाएगी। राजामौली ने कहा कि जब भी वह और सूर्या साथ में कोई फिल्म करेंगे, तो वो बेहद खास होगी। इसके बाद एक्टर-डायरेक्टर के संभावित सहयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि निर्देशक ने किसी फिल्म, कहानी या रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या को आने वाले दिनों में फिल्म 'सीन' में देखा जाएगा, जिसका टीजर जारी किया जा चुका है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article