वेब सीरीज

Spider-Man Brand New Day OTT Release Date: जानिए कब और कहां रिलीज होगी टॉम हॉलैंड की फिल्म, जानिए यहां

Spider-Man Brand New Day OTT Release Date: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, टॉम हॉलैंड' (Spider-Man Brand New Day) अब अक्टूबर में इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

Image

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज (Pic Credit: Instagram)

Spider-Man Brand New Day OTT Release Date: हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, टॉम हॉलैंड' (Spider-Man Brand New Day) ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इस मूवी को फैन्स ने खूब पसंद किया। टॉम हॉलैंड स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ऑनलाइन रिलीज के लिए तैयार है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म को अक्टूबर 2026 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive)

इस प्लेटफॉर्म पर आएगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 6 अक्टूबर 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खरीदने या किराए पर देखने के लिए उपलब्ध हो सकती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Buy या Rent ऑप्शन के जरिए देख सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिल्म के डिजिटल रिलीज के शुरुआती चरण में इसे मुफ्त में देखने का विकल्प नहीं होगा। दर्शकों को फिल्म देखने के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक सोनी पिक्चर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Paradise Box Office: 100 करोड़ी हुई Nani की फिल्म, चौथे दिन इतना हुआ बिजनेस)

दिलचस्प बात यह है की टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, टॉम हॉलैंड' ने भारत में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत बताया जा रहा है और अब तक इसकी कमाई 2.49 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अनुमानित बजट करीब 225 मिलियन डॉलर बताया गया है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 38वीं फिल्म और MCU की स्पाइडर-मैन फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म है। इस मूवी में टॉम के अलावा जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफलो भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article