यूटिलिटी

दोस्त ने WhatsApp में भेजी है लोकेशन, Ola और Uber में इस तरह से करें कॉपी

WhatsApp पर मिली लोकेशन को कुछ स्टेप्स की मदद से कैब बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि कुछ जगहों पर Uber की राइड WhatsApp के जरिए भी बुक करने की सुविधा मिलती है।

Image

आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके वॉट्सऐप से ओला-ऊबर पर लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

मान लीजिए कोई दोस्त आपको WhatsApp पर किसी जगह का पता भेजने के बजाय सिर्फ लोकेशन पिन भेज देता है। अब आपको उसी जगह जाने के लिए Uber या Ola बुक करनी है। ऐसे में मैप पर दोबारा वही जगह ढूंढना या पूरा एड्रेस टाइप करना थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है।

लेकिन इसका एक आसान तरीका है। WhatsApp पर मिली लोकेशन को कुछ स्टेप्स की मदद से कैब बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर Uber की राइड WhatsApp के जरिए भी बुक करने की सुविधा मिलती है।

WhatsApp की लोकेशन Uber में कैसे डालें?

  • सबसे पहले WhatsApp पर उस चैट को खोलें, जिसमें आपको लोकेशन भेजी गई है।
  • शेयर किए गए लोकेशन पिन या एड्रेस पर टैप करें।
  • लोकेशन आपके फोन के डिफॉल्ट मैप ऐप में खुल जाएगी।
  • Maps में लोकेशन की जानकारी खोलकर Plus Code खोजें।
  • Plus Code कुछ अक्षरों और नंबरों से बना होता है, जैसे 849VCWC8+R9।
  • इस Plus Code को कॉपी कर लें।
  • अब अपने फोन में Uber ऐप खोलें।
  • 'Where to?' वाले बॉक्स में कॉपी किया गया Plus Code पेस्ट करें।
  • मैप पर दिखाई दे रही लोकेशन को एक बार जरूर चेक करें।
  • जरूरत पड़ने पर मैप में पिन को सही जगह पर एडजस्ट करें।
  • लोकेशन सही होने के बाद अपनी Uber राइड बुक कर सकते हैं।

WhatsApp से Uber राइड कैसे बुक करें?

अगर आपके शहर में WhatsApp के जरिए Uber बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो आप सीधे WhatsApp से राइड बुक कर सकते हैं।

  • WhatsApp पर +91 7292000002 नंबर सेव करें।
  • इस नंबर पर WhatsApp के जरिए 'Hi' मैसेज भेजें।
  • आप मोबाइल ब्राउजर से Uber के आधिकारिक WhatsApp चैट को खोलकर भी बातचीत शुरू कर सकते हैं।
  • चैटबॉट के निर्देशों के अनुसार अपनी Pickup Location डालें।
  • इसके बाद जहां जाना है, वह Destination दर्ज करें।
  • WhatsApp चैट में आपको अनुमानित किराया और ड्राइवर का ETA दिखाई देगा।
  • जानकारी सही होने पर राइड की बुकिंग कन्फर्म कर दें।
  • राइड पूरी होने के बाद ट्रिप की रसीद WhatsApp चैट में भेजी जा सकती है।

इस जरूरी बात का ध्यान रखें

WhatsApp के जरिए Uber बुकिंग की सुविधा हर जगह उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है। अगर आपके शहर में यह सुविधा काम नहीं करती है, तो आप सामान्य Uber ऐप के जरिए राइड बुक कर सकते हैं। इसी तरह WhatsApp पर मिली लोकेशन को कैब ऐप में डालते समय बुकिंग से पहले मैप पर पिन की सही जगह जरूर जांच लें। इससे गलत लोकेशन पर कैब बुक होने की संभावना कम हो जाती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article