टीवी मसाला

India’s Best Dancer 5 के विनर बने Ritesh Pal, ट्रॉफी उठाने के बाद बोले- 'यकीन नहीं हो रहा' (Exclusive)

India’s Best Dancer 5 Winner: रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 5 का बीती रात फिनाले हुआ, जिसमें रितेश पाल ने ट्रॉफी जीत ली है। ट्रॉफी जीतने के बाद रितेश ने अपनी फीलिंग बताई।

Image

india's best dancer winner ritesh pal

India’s Best Dancer 5 Winner: डांसिंग की दुनिया का पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 5 (India’s Best Dancer 5) को अपना विनर मिल गया है। इस रियलिटी शो की ट्रॉफी को रितेश पाल (Ritesh Pal) ने अपने नाम कर लिया है। रायपुर के रहने वाले 19 साल के रितेश को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। रितेश ने इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए पहली बार सीजन 2 में ऑडिशन दिया था, लेकिन तब वह रिजेक्ट हो गए थे। अब सीजन 5 में रितेश ने जीत हासिल करके सबका ध्यान खींच लिया है। शो जीतने के बाद रितेश ने टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'फुटबॉल', अमन से भिड़ीं कनिका मान

    रितेश पाल ने जीता शो

    ट्रॉफी हासिल करने के बाद रितेश पाल ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने सच में शो जीत लिया है। रितेश ने कहा, 'मैं बस इन सब चीजों के बारे में सोचता था। अब यह सच हो गया है। इस बात पर यकीन करने में थोड़ा समय लगेगा। इस जीत से ज्यादा मुझे अपने पुराने दिन पसंद हैं। मुझे मिली ट्रॉफी तो बहुत पसंद है, लेकिन इस सफर का मैंने ज्यादा मजा लिया है।' रितेश ने आगे कहा, 'डांस मेरी जिंदगी का एक हिस्सा है। जब मैं डांस करता हूं, तो मुझे सुकून मिलता है। मैंने पहले एक रियलिटी शो जीता है, और फिर तीन महीने तक आराम किया क्योंकि मुझे थोड़ी चोट लग गई थी। जब मैं डांस में वापस लौटा, तब मुझे असली खुशी मिली। यह मेरी जिंदगी का हिस्सा है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive

      रितेश पाल ने की अपने टीचर की तारीफ

      रितेश पाल ने भी कहा, 'पहले मैं बिना किसी भावना के डांस करता था। अब मुझे लगता है कि सर ने मुझमें एक नई जान डाल दी है। मुझे लगता है कि मेरे अंदर एक नया रितेश आ गया है। सर ने मुझे सिखाया कि हर बीट और बोल को पकड़ना ही जरूरी नहीं है; कभी-कभी रुककर एक्सप्रेशन पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। किसी किरदार को निभाना भी अहम है। उन्होंने मुझे एक एक्टर बनाया, एक्सप्रेशन देना सिखाया और एक बेहतर इंसान बनाया।' रितेश पाल ने कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर ट्रॉफी जीती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article