The Paradise Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिस्पॉन्स से 'द पैराडाइज' को काफी फायदा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह मास एक्शन एंटरटेनर नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर भी साबित हुई। आइए देखते हैं दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद इसने भारत में कितना बिजनेस किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office Day 3: सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी को मिला दर्शकों का प्यार, कमाई हुई इतने करोड़)
'द पैराडाइज' का इतना हुआ बिजनेस
सैकनिल्क के अनुसार 'द पैराडाइज' ने रविवार यानी 27 सितंबर को भारत में 15.70 करोड़ रुपये नेट कमाए। यह कमाई भारत में 6,764 शोज होने के बाद सामने आई। चौथे दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 109 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब यह जल्द ही इंडिया में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रहने वाली है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive)
तेलुगु वर्जन से मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा
नानी की इस मूवी को तेलुगु बॉक्स ऑफिस अपर सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। नानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग और फिल्म के मास एक्शन ट्रीटमेंट ने खासकर तेलुगु मार्केट में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो यह अब तक 138.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। इस मूवी में नानी के अलावा मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में राघव के डांस और उनकी एक्टिंग की भी जबरदस्त तारीफ की जा रही है।
