द कपिल शर्मा शो: Riddhima Kapoor के कपड़े गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट करते थे Ranbir Kapoor, घर पर ऐसे खुली पोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2021, 09:09 PM IST

Riddhima Kapoor Sahani The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में रिद्धिमा कपूर सहानी और नीतू कपूर बतौर गेस्ट शामिल होने वाली हैं। रिद्धिमा ने रणबीर कपूर से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। जानिए ये किस्सा...

द कपिल शर्मा शो: Riddhima Kapoor के कपड़े गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट करते थे Ranbir Kapoor, घर पर ऐसे खुली पोल

मुंबई. रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर जल्द ही कॉमेडी रिएलिटी शो द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान मां-बेटी की जोड़ी कपूर परिवार से जुडे कई राज को खोलने वाले हैं। इस दौरान रिद्धिमा कपूर ने बताया कि रणबीर उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया करते थे। 

कपिल शर्मा ने  रिद्धिमा कपूर से पूछा  कि क्या वह घटना बता सकती हैं जब वह लंदन में पढ़ा करती थीं और उनके भाई बिना  बताई उनकी चीजें अपनी गर्लफ्रेंड को दिया करते थे। रिद्धिमा हंसते हुए कहती हैं, 'हां मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। जब छुट्टियों में घर आई तो एक दिन मेरी फीमेल फ्रेंड घर मुझसे मिलने घर आई थीं। मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है।'    

Neetu Kapoor excited to appear with daughter Riddhima on 'The Kapil Sharma  Show' | Entertainment

बचाते थे पॉकेट मनी
रिद्धिमा आगे बताती हैं, ' मुझे तब पता चला कि अपनी पॉकेट मनी बचाने के लिए वह मेरी ज्यादातर चीजें गर्लफ्रेंड्स को दिया करता था।' रिद्धिमा कपूर की बात सुनने के बाद नीतू कपूर कहती हैं, 'मैंने कभी अपने बच्चे को पैसे नहीं दिए। मैंने केवल उतने ही दिए जितनी उन्हें जरूरत थी। मैंने कभी उन्हें  बिगाड़ने के लिए पॉकेट मनी  नहीं दी। मैं उन्हें पैसे देती थी यही बहुत था।'

Neetu Kapoor excited to appear with daughter Riddhima on 'The Kapil Sharma  Show'

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो के सेट पर से फोटो शेयर किया है। ये एपिसोड इस हफ्ते रविवार को टेलिकास्ट होने जा रहा है। नीतू कपूर इसके अलावा इंडियन आइडल 12 में नजर आई थीं। 

कपिल शर्मा शो में इस बार लाइव ऑडियंस की वापसी हुई है। जिन लोगों  ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है वह शो में बतौर दर्शक शामिल हो सकते हैं। शो में बीते हफ्ते भारतीय महिला हॉकी टीम शामिल हुई थीं।    

End of Article