क्या आप जानते हैं सुहाना खान की ये बातें? IPL के दौरान बचाई थी पिता शाहरुख खान की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 07:32 AM IST

Suhana Khan Birthday: सुहाना खान 22 मई को अपना 22वां बर्थडे मना रहे हैं। सुहाना खान के डेब्यू का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। जानिए सुहाना खान से जुड़ी दिलचस्प बातें...

क्या आप जानते हैं सुहाना खान की ये बातें? IPL के दौरान बचाई थी पिता शाहरुख खान की जान

मुंबई. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना 22वां बर्थडे मना रही हैं। सुहाना खान सबसे चर्चित स्टारकिड में एक हैं। सुहाना नेटफ्लिक्स की फिल्म आर्चीज के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फैंस उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान अपने कई इंटरव्यू में  सुहाना खान से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए थे।

सुहाना खान ने न्यूयॉर्क से एक्टिंग का कोर्स किया है। इससे पहले उन्होंने मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। एक्टिंग के अलावा सुहाना खान की स्पोर्ट्स में भी काफी ज्यादा दिलचस्पी है। वह 14 साल की उम्र में अपने स्कूल की फुटबॉल टीम की कैप्टन बन गई थीं। इसके अलावा उन्होंने ताइक्वांडो भी सीखा है। वह इसमें कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा सुहाना की दिलचस्पी डांसिंग और राइटिंग में भी है। वह नेशनल स्टोरी राइटिंग कॉम्पिटिशन में अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

Shah Rukh Khan's daughter Suhana Khan makes heads turn as she stuns in a  red saree | Hindi Movie News - Times of India

जब बचाई थी शाहरुख खान की जान
स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शाहरुख खान ने बताया था कि साल 2012 में सुहाना खान ने उनकी जान बचाई थी। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का पहला मैच जीता था। किंग खान इतने एक्साइटेड हो गए थे कि बालकानी से गिरने वाले थे। सुहाना ने उन्हें पकड़ा था। बकौल शाहरु खान, 'मैं बालकनी से अपना हाथ हिला रहा था। जब हम जीत गए तो मुझे विश्वास हो गया क्योंकि कई लोग मुझसे टीम को बेचने के लिए कह रहे थे जो मैं नहीं करता। मैं बालकनी से कूदने वाला था लेकिन, मेरी बेटी सुहाना ने मुझे पकड़ा। उस दिन मैं गिर जाता लेकिन, मैं घर पर था।'  

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान अब फिल्म आर्चीज में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुहाना के अलावा अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को दिल धड़कने दो, गली बॉय की डायरेक्टर जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म से सुहाना खान का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।

End of Article