Suhana Khan को सताने लगा है बढ़ती उम्र का डर, फोटो पोस्ट कर लिखा- अगले 10 साल में 30 की हो जाऊंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2020, 05:00 PM IST

Suhana Khan Shares Her Birthday Photos: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में 20 साल की हो गईं हैं। अब उन्होंने अपनी बर्थडे फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

Suhana Khan को सताने लगा है बढ़ती उम्र का डर, फोटो पोस्ट कर लिखा- अगले 10 साल में 30 की हो जाऊंगी
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सुहाना की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। हाल (22 मई) ही में सुहाना ने अपना जन्मदिन मनाया है और वो 20 साल की हो गईं हैं। अब अपने बर्थडे के बाद उन्होंने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट कीं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें वो लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। मेकअप की बात करें तो उन्होंने आईलाइनर और न्यूड शेड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई हुई है। इन फोटोज को पोस्ट कर सुहाना ने लिखा, '10 साल में मैं 30 की हो जाऊंगी।' इस कैप्शन से लग रहा है कि सुहाना को अभी से उम्र बढ़ने की चिंता सताने लगी है। 

हाल ही में पब्लिक किया अकाउंट

मालूम हो कि सुहाना खान लंबे समय से इंस्टाग्राम पर हैं लेकिन उनका अकाउंट प्राइवेट था लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक किया। इसके बाद से वो लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। यहां लगातार उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 8.5 लाख फॉलोअर्स हैं। 

लॉकडाउन में ऐसे बिता रहीं समय

बता दें कि लॉकडाउन में सुहाना अपने समय का सही इस्तेमाल करते हुए वीडियो कॉल के जरिए बैली डांसिंग सीख रही हैं और साथ ही अपनी मां गौरी खान को मेकअप करना भी सिखा रही हैं। कुछ दिनों पहले गौरी खान ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर यह जानकारी दी थी कि सुहाना उन्हें मेकअप करना सिखा रही हैं। 

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं सुहाना

सुहाना बॉलीवुड में काम करने चाहती हैं, लेकिन पूरी तैयारी के साथ वो बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी और यही वजह है कि वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। हालांकि सुहाना के एक्टिंग स्किल उनकी शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) में नजर आ चुके हैं। उनकी यह शॉर्ट फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी जिसमें फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया था।
 

End of Article