Varun Budhdev RRR actor:. एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर दो दिन में 43 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में जहां जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार हैं। वहीं, फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के काम को भी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे ही एक चाइल्ड आर्टिस्ट हैं वरुण बुद्धदेव।
वरुण बुद्धदेव (Varun Budhdev) ने राम चरण के रोल अल्लूरी सीताराम राजू के बचपन और अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया है। चाइल्ड एक्टर इससे पहले जी5 की सीरीज लव, स्लीप और रिपीट में नजर आए थे। वरुण आठ साल की उम्र से काम कर रहे हैं। वरुण बुद्धदेव कई टीवी सीरियल, एड फिल्म में नजर आ चुके हैं। वरुण ने अभी तक 100 से अधिक एड फिल्म, आठ से अधिक फिल्मों और 10 से ज्यादा टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम किया है। 26 मई 2006 को जन्में वरुण बुद्धदेव मुंबई में पले-बड़े हैं।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव
वरुण बुद्धदेव के इंस्टाग्राम पर एक लाख 36 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा उनके सोशल मीडिया पर उनके दो हजार से ज्यादा पोस्ट हैं। वरुण संजय दत्त के साथ तुलसीदास जूनियर में भी नजर आ चुके हैं। वरुण अब अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज में भी काम कर रहे हैं। वहीं, आरआरआर के दूसरे चाइल्ड आर्टिस्ट की बात करें तो चकरी, स्पंदन चतुर्वेदी भी अहम रोल में हैं। चकरी ने जूनियर एनटीआर यानी कोमारम भीम के बचपन का किरदार निभाया है। स्पंदन चतुर्वेदी ने आलिया भट्ट यानी सीता के बचपन का किरदार निभाया है।

अभी तक इतनी हुई कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म के केवल हिंदी वर्जन ने दो दिन में 43.82 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार को फिल्म ने 20.07 करोड़ रुपए और शनिवार को 23.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
आरआरआर ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड 223 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारत में पहले दिन ही 156 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। RRR एक काल्पनिक कहानी है जो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है।

