आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर खुशी से झूम उठी राखी सावंत, कहा- 'मैं मासी बनने वाली हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 05:14 PM IST

Rakhi Sawant on Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर राखी सावंत ने भी एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि वह मासी बनने जा रही हैं।

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर खुशी से झूम उठी राखी सावंत, कहा- 'मैं मासी बनने वाली हूं'

Rakhi Sawant on Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज (Alia Bhatt Pregnancy) शेयर की। इसके बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। अब आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर राखी सावंत का भी रिएक्शन आया है। राखी सावंत ने खास अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है। राखी ने कहा कि वह मासी बनने वाली हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ एक कार में नजर आ रही हैं। आदिल कार ड्राइव कर रहे हैं।वहीं, राखी सावंत वीडियो बना रही हैं। राखी कहती हैं, 'हेलो दोस्तों, आज मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मैं ट्रैवल कर रही हूं और आदिल मेरे साथ हैं।' इसके बाद राखी रणबीर और आलिया को बधाई देते हुए कहती हैं, 'बधाई, मैं मासी बनने वाली हूं। आलिया मॉम बनने वाली हैं। रणबीर पापा और मैं राखी सावंत मासी बन रही हूं। वाह क्या गुड न्यूज है। आलिया मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।'

नीतू कपूर को भी दी बधाई
राखी सावंत ने वीडियो में आगे आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर को भी बधाई दी है। राखी सावंत कहती हैं, 'नीतूजी आप दादी बनने वाली हैं। कितना अच्छा होता है जब कोई नन्हा-मुन्ना आपके घर पर आता या आती हैं। आपका परिवार पूरा हो जाता। वाह कितनी अच्छी बात है। मैं बेहद एक्साइटेड हूं। मेरे साथ-साथ पूरी दुनिया आलिया और रणबीर के बेबी का इंतजार कर रही हैं। वाह रणबीर और आलिया भगवान आपका भला करें।' आपको बता दें कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।

राखी सावंत आलिया और रणबीर को काफी पसंद करती हैं। रणबीर-आलिया की शादी के दौरान भी राखी सावंत ने कहा था कि रणबीर उनके जीजाजी बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह रणबीर के जूते छिपाने वाली हैं। इसके बदले वह एक करोड़ रुपए की डिमांड करेंगी।

End of Article