बहन शाहीन भट्ट ने ऐसे दी आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी की बधाई, होने वाले मम्मी-पापा के लिए पोस्ट की यह तस्वीर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 04:45 PM IST

Shaheen Bhatt Congratulated Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: आज का दिन भट्ट और कपूर परिवार के लिए बहुत खास हैं, क्योंकि आज आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बनने वाले हैं। एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर इन दोनों को बधाई दी है।

बहन शाहीन भट्ट ने ऐसे दी आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी की बधाई, होने वाले मम्मी-पापा के लिए पोस्ट की यह तस्वीर 
Photo Credit: Instagram

Shaheen Bhatt Post For Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक ऐसी खबर सामने आई जिसकी वजह से सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई। दरअसल, आज आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। जैसे ही आलिया भट्ट ने यह खबर दी वैसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत लोगों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई देने लगा। ऐसे में बॉलीवुड अदाकारा की बहन शाहीन भट्ट भी पीछे नहीं रहीं। शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करने के साथ इन दोनों को बधाई दी है।

इस वर्ष अप्रैल के महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। शादी के तकरीबन 2 महीने बाद आलिया भट्ट ने यह जानकारी दी कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में अदाकारा की बहन शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। शाहीन भट्ट ने जो तस्वीर साझा की है उसमें यह देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के कंधे पर अपना सिर रख कर बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में बॉलीवुड का यह कपल बहुत प्यारा लग रहा है। यह तस्वीर साझा करने के साथ शाहीन भट्ट ने कैप्शन में लिखा 'मॉम एंड डैड।'

जाहिर सी बात है मासी बनने की खबर सुनने के बाद शाहीन भट्ट भी बहुत खुश हैं। जैसे ही शाहीन भट्ट ने यह तस्वीर साझा की वैसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शाहीन भट्ट के इस पोस्ट पर लिखा 'ओह! हेलो मासी' तो आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इमोजी शेयर की। वहीं, श्वेता बच्चन ने भी इस हॉट कपल को बधाई दी। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।

End of Article