मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल रही हैं हरक सिंह रावत की बहू, बिकिनी फोटोज से धूम मचा चुकी हैं कांग्रेस की अनुकृति गुसाईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 08:50 AM IST

लैंसडौन से कांग्रेस उम्‍मीदवार अनुकृति गुसाईं ने 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था। उसी साल मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहीं।

मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल रही हैं हरक सिंह रावत की बहू, बिकिनी फोटोज से धूम मचा चुकी हैं कांग्रेस की अनुकृति गुसाईं

Meet Former Miss India Grand International Anukriti Gusain: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) की सरगर्मी के बीच एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। ये नाम है हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं अनुकृति गुसाईं का। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं। कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति को लैंसडाउन से चुनाव मैदान में उतार दिया है। 

25 मार्च 1994 में जन्मीं अनुकृति गुसाईं मूल रूप से लैंसडौन की रहने वाली हैं। वे पेशे से एक साफ्टवेयर इंजीनियर है। अनुकृति पिछले करीब साढ़े तीन साल से लैंसडाउन में पैठ बना रही है, जिसका गवाह उनका इंस्‍टाग्राम अकाउंट है। हालांकि उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर कुछ और बातें भी पता चल जाती हैं। राजनीति में आने से पहले अनुकृति मॉडलिंग किया करती थीं और इतना ही नहीं, उन्‍होंने कई ब्‍यूटी प्रतियोगिताओं में हिस्‍सा लिया। 

अनुकृति गुसाईं ने 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था। उसी साल मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने वर्ष 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और वर्ष 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया और यहां उन्‍होंने खिताब जीता। अनुकृति और हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत की शादी 2018 में हुई। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही अच्‍छे संबंध थे। 

कोरोनाकाल में पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं ने माडलिंग छोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाए थे। 27 साल की अनुकृति महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान नाम का एनजीओ चलाती हैं और महिलाओं के लिए काम करती हैं। टाइम्‍स ऑफ इंडिया पर प्रकाशित मिस इंडिया के प्रतिभागियों के बायो के अनुसार, अनुकृति शाहिद कपूर संग वैकेशन पर जाना चाहती हैं, वहीं उनकी पसंदीदा अदाकारा हैं सुष्मिता सेन।  

अनुकृति गुसाईं इंस्‍टाग्राम पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं। यहां उन्‍हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अनुकृति ब्‍यूटी विद ब्रेन का बेहतरीन उदाहरण हैं। वह जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही तेज उनका द‍िमाग है। वह अपने ससुर हरक सिंह रावत का भी काफी काम संभालती हैं। वह एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी हैं। 

End of Article