कभी बिकिनी तो कभी टॉपलेस होकर धूम मचाती हैं अर्चना गौतम, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने यहां से दिया टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 07:43 PM IST

Archana Gautam Congress Candidate Bold Pictures: यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अभिनेत्री अर्चना गौतम को हस्तिनापुर से टिकट देकर बड़ा दांव चला है। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। 

कभी बिकिनी तो कभी टॉपलेस होकर धूम मचाती हैं अर्चना गौतम, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने यहां से दिया टिकट
Photo Credit: Instagram

Archana Gautam Congress Candidate From Hastinapur Bold Pictures: एक तरफ जहां यूपी चुनाव की वजह से माहौल गरमा गया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगाया है। हाल ही में खबर आई है कि कांग्रेस पार्टी ने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से अभिनेत्री अर्चना गौतम को खड़ा किया है। जानी-मानी अदाकारा अर्चना गौतम को मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट का टिकट मिला है। अर्चना गौतम को यूपी चुनाव में खड़ा करके कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा दांव खेला है।

अर्चना गौतम बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं जिन्हें कई नामी बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया है। अर्चना गौतम अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बड़े पर्दे पर जब भी अदाकारा अर्चना गौतम को देखा गया उन्होंने हर जगह धूम मचा दिया। बॉलीवुड फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली अदाकारा ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। 

अदाकारा अर्चना गौतम को मिला यहां से टिकट

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा अर्चना गौतम अब राजनीति में बड़ा दांव खेलने वाली हैं। हाल ही में अदाकारा को कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव में खड़ा होने का सुनहरा मौका दिया है। अर्चना गौतम को मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने अर्चना को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही मेरठ सहित कई जिलों में तहलका मच गया।

अर्चना गौतम का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है, वह ग्रेट ग्रैंड मस्ती समेत हसीना पार्कर और बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अर्चना को उनकी फिल्म जंक्शन वाराणसी के लिए भी जाना जाता है। वह कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी दमदार रोल निभा चुकी हैं।

अर्चना गौतम का जन्म 1 सितंबर 1995 के दिन मेरठ में हुआ था। अर्चना गौतम ने पत्रकारिता की पढ़ाई गंगानगर स्थित आईआईआईएमटी से पूरी की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और एक्टिंग में कदम रखा। 

अर्चना गौतम मिस उत्तर प्रदेश का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने यह खिताब जीता था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने नाम वर्ष 2018 में मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया और मिस टैलेंट का खिताब भी किया है।

End of Article