बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में फरहान अख्तर की एंट्री, मार्वल की Miss Marvel में ऐसा होगा रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 03:51 PM IST

Farhan Akhtar in Miss Marvel film: फरहान अख्तर की जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फरहान अख्तर मिस मार्वल में नजर आने वाले हैं। जानिए कैसा होगा फरहान अख्तर का रोल...

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में फरहान अख्तर की एंट्री, मार्वल की Miss Marvel में ऐसा होगा रोल

मुंबई. मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स में फरहान अख्तर की एंट्री हुई है। फरहान अख्तर मार्वल की सीरीज मिस मार्वल में नजर आने वाले हैं। मिस मार्वल में फरहान अख्तर के किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में फरहान अख्तर का गेस्ट अपीरियंस हो सकता है। 
फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। फरहान ने एक खबर की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'खुशनसीब हूं कि यूनिवर्स आपको आग बढ़ने और सीखने के ऐसे मौके देता है। इस केस में मुझे ये रोल करने में बहुत ज्यादा मजा आया।' डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर का फिल्म में गेस्ट अपीरियंस होगा। ऐसे में फरहान ने अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना डेब्यू कर लिया है।  फरहान के पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। फरहान की वाइफ शिबानी ने लिखा, 'तुम पर मुझे गर्व है।'

आठ जून को रिलीज होगी मिस मार्वल
मिस मार्वल आठ जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज में कमला खान के किरदार को इमान वेल्लानी निभा रही हैं। कमला खान एक गेमर और फैन फिक्शन राइटर हैं। कमला खान कैप्टन मार्वल जैसा बनना चाहती हैं। इस वेब सीरीज में अरामिस नाइट, सागर शेख, ऋष शाह, मोहन कपूर, मैट लिंट्ज, यास्मीन फ्लेचर, लैथ नाकली, ट्रैविना स्प्रिंगर और निमरा बुक नजर आने वाले हैं। 
Kamala Khan Finds Her Power In New Ms. Marvel Teaser Trailer 


इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर आखिरी बार फिल्म तूफान में नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने फिल्म द स्काई इज पिंक में भी काम किया था। अब फरहान जी ले जरा को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 

जी ले जरा में फिल्म कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी दिल चाहता है की तरह रोड ट्रिप पर आधारित होगी।

End of Article