मार्वल जल्द कराएगा पहली मुस्लिम सुपरहीरो का परिचय, पाकिस्तानी-अमेरिकन कमाला खान करेंगी ये रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2019, 06:45 PM IST

मार्वल स्टूडियोज जल्द ही 'मिस मार्वल' के साथ अपने पहले मुस्लिम सुपरहीरो को लॉन्च करेगा। स्टूडियोज कमाला खान के साथ 'मिस मार्वल' बना रहे हैं, जो कि पहली मुस्लिम अमेरिकी सुपरहीरो होंगी।

मार्वल जल्द कराएगा पहली मुस्लिम सुपरहीरो का परिचय, पाकिस्तानी-अमेरिकन कमाला खान करेंगी ये रोल

मार्वल स्टूडियोज जल्द ही 'मिस मार्वेल' के साथ अपने पहले मुस्लिम सुपरहीरो को लॉन्च करेगा। 12 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च होने वाले डिज्नी प्लस से वह जल्द ही डेब्यू करेंगी। मार्वल के प्रमुख केविन फाइगी शुक्रवार को डिज्नी के अल्टीमेट फैन इवेंट डी 23 एक्सपो में आए थे। उन्होंने घोषणा की कि स्टूडियोज कमाला खान के साथ 'मिस मार्वल' बना रहे हैं, जो कि पहली मुस्लिम अमेरिकी सुपरहीरो होंगी।

End of Article