संजय कपूर ने अपनी वाइफ को दिया था धोखा, बेटी शनाया को लेकर महीप कपूर ने छोड़ दिया था घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 08:23 PM IST

Fabulous Lives of Bollywood Season 2: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। महीप कपूर ने बताया कि एक वक्त उन्होंने घर छोड़कर जाने का फैसला कर लिया था।

संजय कपूर ने अपनी वाइफ को दिया था धोखा, बेटी शनाया को लेकर महीप कपूर ने छोड़ दिया था घर

Fabulous Lives of Bollywood Wives: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'Fabulous Lives of Bollywood Wives' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। पहले सीजन की तरह इस सीजन भी महीप कपूर, सीमा सचदेह, नीलम कोठारी, भावना पांडे ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने शो में बताया है कि उनके पति उन्हें धोखा दे चुके हैं। इस कारण वह अपनी बेटी शनाया कपूर को लेकर घर छोड़कर चली गई थीं।  

नेटफ्लिक्स की सीरीज के एक एपिसोड में महीप कुमार कहती हैं, 'तुम्हें अब पता चला सीमा (सचदेह)। मेरी शादी के शुरुआत में संजय ने एक धृष्टता की थी। मैं शनाया को साथ लेकर घर से चली गई थी। मैं उस वक्त अपने लिए खड़ी हुई थी लेकिन, मेरी एक नवजात बेटी थीं। एक महिला और मां होने के नाते मेरी पहली प्राथमिकता मेरा बेटी थी। मेरे कारण मेरे बच्चों को इतने अच्छे पिता मिले, जो कि वह हैं। आज मैं पीछे देखती हूं तो सोचती हूं कि अगर मैंने तब अलग होने का फैसला कर लिया होता तो मैं जिंदगी भर पछताती।'  

नहीं किया कोई समझौता
महीप कपूर आगे कहती हैं, 'जब मेरे बच्चे घर के अंदर आते हैं, मेरे पति घर में आते हैं, वह उनकी जगह है। उन्हें शांति मिलनी चाहिए। मैं चाहती हूं कि मेरी शादी किसी भी कीमत में बची रहे। मैंने अपने और अपनी बेटी के लिए ये किया। ये बिल्कुल भी समझौता नहीं था। ये मेरा फैसला था।' सीमा महीप कपूर से पूछती हैं कि क्या उन्होंने संजय को माफ किया। इस पर वह जवाब देती हैं, 'हां ये बहुत पुरानी बात है। मैं तुमसे कहना चाहती हूं कि मैं आभारी हूं कि उस वक्त मैंने आगे बढ़ने का फैसला लिया।' 

बकौल महीप, 'मैंने और संजय कपूर ने एक दूसरे को कई मौके पर माफ किया है। कई बार उनका मन करता है कि मुझे जान से मार दें। हम इस सफर में ऐसे ही बढ़े हुए और मजबूत हुए हैं।' आपको बता दें कि संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

End of Article