Shanaya Kapoor Bollywood Debut Film Bedhadak Gets Shelved: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। कहा जा रहा है कि अब शशांक खेतान द्वारा निर्देश की जाने वाली फिल्म बेधड़क को बंद कर दिया गया है। जूम से बात करते हुए एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि करण जौहर की इस फिल्म को फिलहाल बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या शनाया कपूर अब किसी और फिल्म से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करेंगी। फिलहाल शनाया कपूर और धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। करण जौहर ने इस साल यह अनाउंस किया था कि वह शनाया कपूर को लाॅन्च करने वाले हैं।
End of Article
