Aryan Khan Poses With Siblings AbRam Khan And Suhana Khan: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की वजह से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान सुर्खियों में आ गए थे। जब से आर्यन खान को ड्रग्स केस में बेल मिली थी तब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया था। लेकिन हाल ही में किंग खान के बेटे आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यह तस्वीरें देखने के बाद हर कोई आर्यन खान और उनके भाई अबराम और बहन सुहाना खान पर प्यार लुटा रहा है।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने तकरीबन एक साल बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने भाई अबराम और बहन सुहाना खान के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आर्यन खान अपने छोटे भाई अबराम और बहन सुहाना के साथ पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों में यह तीनों भाई बहन बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं। जैसे ही आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीर शेयर की वैसे ही उनके पिता शाहरुख खान ने रिएक्ट किया।
अपने बच्चों की यह तस्वीर देखने के बाद शाहरुख खान ने लिखा 'मेरे पास यह तस्वीरें क्यों नहीं हैं, इन्हें अभी मुझे दो।' सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि अन्य सितारों ने भी इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। सुहाना खान ने भी रिएक्ट करते हुए 'लव यू' लिखा। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर से अपने आप को क्रोप करने के लिए धन्यवाद भी कहा। इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आप तीनों को एक साथ देख कर अच्छा लगा।' वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ओह आर्यन हमने तुम्हें मिस किया।'

