Yumna Zaidi: पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये अदाकारा, खूबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों पर करती है राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 08:46 AM IST

Meet alia bhatt of pakistan Yumna Zaidi: हिंदुस्तान की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट की तरह खूबसूरत और बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक एक्ट्रेस पाकिस्तान में दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।

Yumna Zaidi: पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये अदाकारा, खूबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों पर करती है राज

Meet alia bhatt of pakistan Yumna Zaidi: हिंदुस्तान की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट की तरह खूबसूरत और बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक एक्ट्रेस पाकिस्तान में दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। ये अदाकारा आलिया भट्ट की तरह चुलबुली है, सुंदर है और हर तरह के मुश्किल से मुश्किल रोल में खुद को ढाल लेती है। इस मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा का नाम है युमना जैदी।

युमना जैदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 6 मिलियन यानी 60 लाख लोग फॉलो करते हैं। वह आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। उनके एक पोस्ट को लाखों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं। युमना बेहद सादगी के साथ नजर आती हैं। उनका पहनावा स्टाइलिश है और फैंस को उनका यही अंदाज काफी भाता है। 

मर्द बनकर आईं नजर

युमना पर्दे पर मर्द का रोल कर चुकी हैं। पाकिस्तान का एक टीवी सीरियल बख्तावर (Bakhtawar) काफी ट्रेंड हुआ था जिसमें एक औरत अपनी रियल पहचान न दिखाकर लड़का बनकर जीवन जी रही हैं। यह सीरियल लाहौर में रहने वाली औरत की कहानी है। इस सीरियल में युमना ने लीड रोल निभाया था। 

यह शो फरहीन इश्तियाक नकवी नाम की औरत की असल जिंदगी पर आधारित था। फरहीन इश्तियाक ने अपना बिजनेस शुरू करने से पहले गुजर-बसर के लिए कई जगह छोटी-छोटी नौकरियां की। फरहीन इश्तियाक ने कैशियर से लेकर कैब ड्राइवर तक की नौकरी की। सीरियल में उनकी संघर्षपूर्ण कहानी दिखाई गई है। 

इस सीरयल के अलावा युमना जैदी ने प्यार के सदके, डर सी जाती है सिला, इनकार, पुकार जैसे टीवी शोज में अलग अलग तरह के रोल निभाए हैं। यूट्यूब पर ये सीरियल भारत में भी काफी देखे जाते हैं। युमना जैदी की लोकप्रियता भारत में भी है। 

End of Article