जब पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर बोले थे अर्जुन कपूर, कहा- 'मां ने कभी नहीं भरा जहर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 10:07 AM IST

Arjun Kapoor on relation with father Boney Kapoor: अर्जुन कपूर के अपने पिता बोनी कपूर से काफी अच्छे रिश्ते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि उनकी मम्मी ने कभी उन्हें पिता बोनी कपूर के खिलाफ नहीं भड़काया था।

जब पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर बोले थे अर्जुन कपूर, कहा- 'मां ने कभी नहीं भरा जहर'

Arjun Kapoor Throwback: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन कपूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। माता-पिता की तलाक का अर्जुन कपूर पर गहरा असर पड़ा था। हालांकि, इसके बावजूद अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के रिश्तों में कोई खटास नहीं आई थी। अर्जुन कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि तलाक के बाद भी उनकी मम्मी मोना शौरी ने कभी उनके दिमाग में पिता बोनी कपूर के खिलाफ जहर नहीं भरा था। 

साल 2014 में जी कैफे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'ये दौर आपकी जिंदगी का एक हिस्सा हो सकता है लेकिन, ये आपकी पूरी जिंदगी नहीं हो सकती है। मेरे पिता ने ऐसा किया, इसका मतलब ये नहीं कि मेरी जिंदगी के सारे फैसले इसी पर आधारित हो। ऐसे जीवन नहीं चलता है। शुक्र है मेरी मम्मी ने मेरी अच्छी परवरिश की है जिससे मैं अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकता हूं। मैं खुश हूं कि मैंने ये रास्ता चुना है। अगर मेरी मम्मी ने पिता के खिलाफ जहर न भरा होता तो शायद मैं आज वैसा इंसान नहीं होता, जैसा मैं हूं।'      

नहीं भरा कभी जहर
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, 'मेरे पिता ने जो किया उसके खिलाफ मम्मी ने मेरे दिमाग में कभी जहर नहीं भरा। उन्होंने मुझे अपन जिंदगी जीने दिया। मैं क्या महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि इसी कारण मैं इतनी शांति से इन सब बारे में बात कर रहा हूं।' वहीं, जब श्रीदेवी के बारे में अर्जुन कपूर से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके मन में कई तरह की भावनाएं हैं। लेकिन, आज जो भी उनके पास है इसके लिए वह शुक्रगुजार हैं। उनके पिता की जिंदगी में जो भी शख्स है, वह उसकी इज्जत करते हैं। 

आपको बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर के अपनी सौतेली बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ रिश्ते अच्छे हो गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर एक विलेन रिटर्न्स, कुत्ते और द लेडी किलर जैसी फिल्मों में काम करने जा रहे हैं।

End of Article