सलमान खान की सलाह ने बदली थी अर्जुन कपूर की जिंदगी, इस वजह से हो गया था 140 किलो वजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 07:34 AM IST

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। जानिए अर्जुन कपूर के बारे में दिलचस्प बातें...

सलमान खान की सलाह ने बदली थी अर्जुन कपूर की जिंदगी, इस वजह से हो गया था 140 किलो वजन

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर ने पानीपत, गुंडे, टू स्टेट्स और की एंड का जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अर्जुन कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी पहली वाइफ मोना शौरी के बेटे हैं। इसके अलावा वह अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के भाई हैं। 

अर्जुन कपूर ने आर्या विद्या मंदिर स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने 11वीं तक पढ़ाई की है। 11वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। 20 साल की उम्र तक अर्जुन कपूर का वजन एक वक्त बढ़कर 140 किलो तक हो गया था। इस कारण उनका आत्म विश्वास काफी हिल गया था। अर्जुन कपूर ने बताया कि वह इमोशनल और बिंज ईटिंग करने लगे थे। अर्जुन कपूर के मुताबिक माता और पिता के तलाक का उन पर मानसिक तौर पर गहरा प्रभाव पड़ा था। इस कारण वह इमोशनल ईटिंग करने लगे थे। वह आस्थमा का शिकार भी हो गए थे। इस कारण उनका ट्रीटमेंट भी हुआ था।    

Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा को कर रहे डेट
अर्जुन कपूर ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने से पहले कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। उन्होंने फिल्म कल हो न हो, सलाम नमस्ते में असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद उन्होंने नो एंट्री और वॉन्टेड जैसी फिल्मों में असोसिएट डायरेक्टर काम किया था। अर्जुन कपूर एक वक्त सलमान खान के बेहद करीब थे। अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि सलमान खान की सलाह कारण ही उन्होंने अपना वजन घटाया था।    

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों साल 2016 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। अर्जुन अब एक विलेन रिटर्न्स, कुत्ते और द लेडी किलर जैसी फिल्मों में काम करने जा रहे हैं।

End of Article