Alia Bhatt की Mehendi से आईं ये तस्वीरें, सास नीतू कपूर के हाथ देख भर आईं सभी की आंखें 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 01:24 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: बी टाउन के फेवरेट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल यानी आज सात फेरे लेने वाले हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने इस कपल के मेहंदी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो आप यहां देख सकते हैं।

Alia Bhatt की Mehendi से आईं ये तस्वीरें, सास नीतू कपूर के हाथ देख भर आईं सभी की आंखें 

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों की वजह से पूरा बॉलीवुड जगत गरमाया हुआ है। अपने फेवरेट बी टाउन कपल को शादी के बंधन बंधते हुए देखने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस बेकरार हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और मां नीतू कपूर ने इस कपल की शादी की डेट का खुलासा कर दिया था। नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट की तारीफों का पुल बांध दिया था। उन्होंने कहा था कि आलिया भट्ट सबसे बेस्ट हैं। वहीं, अपनी भाभी आलिया भट्ट के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा कपूर ने कहा था कि वह बहुत प्यारी और क्यूट हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री वेडिंग फंक्शंस कल यानी 13 अप्रैल को शुरू हो गए थे। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फंक्शन की तस्वीरें साझा की हैं। नीतू कपूर की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भावुक हो गए हैं।

नीतू कपूर ने शेयर की प्री वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर अपने हाथ में लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके हाथ में बहुत गहरी मेहंदी रची हुई है। लेकिन एक चीज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। नीतू कपूर द्वारा साझा की गई मेहंदी की फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने हाथ में अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा है। नीतू कपूर द्वारा साझा की गई यह तस्वीर देख कर उनके फैंस भावुक हो गए। इसके साथ नीतू कपूर ने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने डांस स्क्वाॅड के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर के डांस स्क्वाॅड में उनके साथ करिश्मा कपूर, रीमा जैन, नताशा नंदा और कई लोग नजर आ रहे हैं। 

रिद्धिमा कपूर ने भी साझा की तस्वीरें

रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी की वीडियो साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिद्धिमा ने अपने हाथ में अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनाया है। इसके साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर साझा करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा 'मेरे भाई की शादी' इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह मनीष मल्होत्रा द्वारा स्टाइल किए गए आउटफिट को कैरी कर रही हैं। 

End of Article